देश की खबरें | गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को मतदान, पांच उम्मीदवार मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को मतदान होंगे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

जियो

अहमदाबाद, एक जून गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को मतदान होंगे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्ण ने कहा कि 19 जून को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे के बीच मतदान होगा। मतों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

यह चुनाव 26 मार्च को होने वाला था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था।

राज्यसभा की जो चार सीटें खाली हुयी हैं, उनमें से तीन भाजपा के पास थी जबकि एक सीट कांग्रेस के पास थी।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है वहीं भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है।

अगर भाजपा आखिरी समय में अमीन को उम्मीदवार नहीं बनाती तो चुनाव की जरूरत नहीं होती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\