विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सिख डॉक्टर की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सिख डॉक्टर की सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेशावर, एक जून पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सिख डॉक्टर की सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डॉ.फाग चंद सिंह वेंटिलेटर पर थे और खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले चार दिनों से उनका इलाज चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़े | चीन की सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर से शुरू करने जा रहा है एलियंस की तलाश, लेगा इस बड़े टेलिस्कोप की मदद.

उन्होंने बताया कि डॉ.सिंह ने खैबर चिकित्सा महाविद्यालय ने 1980 में एमएमबीएस की डिग्री हासिल की थी और उन्हें पूर्व राष्ट्रपति जिया उल हक ने स्वयं स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था।

डॉ.सिंह ने अपने करियर की शुरुआत खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा जिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर शुरू की और इसी जिले में तीन दशक तक रहे। वह उप चिकित्सा अधीक्षक पद से चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब ने फिर से खोलीं 90 हजार मस्जिदें, मक्का अब भी बंद.

डॉ.सिंह अपनी ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध थे और गरीब मरीजों का मुफ्त में इलाज करते थे। परिवार में उनकी पत्नी दो बेटे- डॉ.गुरमीत कुमार और डॉ.जैतन कुमार- और बेटी स्वीटी है।

नौशेरा जिला के उपायुक्त शाहिद अली खान ने बताया कि सिंह के बेटे जैतन कुमार जिला कोरोना कार्रवाई दल के प्रमुख हैं।

सिख अल्पसंख्यक समुदाय के नेता सुरेश कुमार और अशोक कुमार ने डॉ.सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के लिए की गई उनकी सेवा को याद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू