देश की खबरें | गुजरात: अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमण के 314 ने मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद जिले में 314 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को 12,494 हो गई। साथ ही 22 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 864 पर पहुंच गई है।

जियो

अहमदाबाद, एक जून गुजरात के अहमदाबाद जिले में 314 और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या सोमवार को 12,494 हो गई। साथ ही 22 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 864 पर पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अहमदाबाद में सोमवार को सबसे अधिक 790 लोग ठीक हुए हैं। अहमदाबाद समेत पूरे राज्य में एक दिन में कुल 861 लोग ठीक हुए।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

इस बीच, अहमदाबाद नगर निगम ने ‘सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र’ चिह्नित किए जिससे ऐसे क्षेत्रों के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या 13 लाख से घटकर 70,000 हो गई है।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के अनुसार सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्रों में शहर के वार्डों में स्थित छोटे आवासीय परिसर शामिल हैं।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पहले अहमदाबाद के निषिद्ध क्षेत्रों में लगभग 13 लाख लोग थे लेकिन रविवार देर रात एएमसी द्वारा जारी सूची के अनुसार 14,160 घरों में 69,624 लोगों को 46 सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्रों में रखा गया है।

एएमसी ने कहा कि लॉकडाउन के पांचवें चरण के दौरान इन क्षेत्रों में प्रतिबंध जारी रहेंगे।

एएमसी ने एक वक्तव्य में कहा, “अहमदाबाद शहर के कई क्षेत्रों को सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। अब नगर निगम के पूरे वार्ड को निषिद्ध क्षेत्र के दायरे में लाने की बजाय प्रत्येक वार्ड में छोटे स्थानों को सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र चिह्नित किया गया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी