देश की खबरें | बांग्लादेश के एक लड़के की तमिलनाडु में स्थानीय व्यक्ति की मदद से हुई दिल की सर्जरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में एक भारतीय की मदद से नौ साल के एक बांग्लादेशी लड़के को हृदय के सफल ऑपरेशन से एक नया जीवन मिला है। ओमान में इस बच्चे के एक रिश्तेदार से इस व्यक्ति की दोस्ती हुई थी।

जियो

नागपट्टिनम, एक जून कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में एक भारतीय की मदद से नौ साल के एक बांग्लादेशी लड़के को हृदय के सफल ऑपरेशन से एक नया जीवन मिला है। ओमान में इस बच्चे के एक रिश्तेदार से इस व्यक्ति की दोस्ती हुई थी।

एन राजशेखर ने न केवल चट्टोग्राम के एक गरीब कृषि श्रमिक के बेटे मोहम्मद आरिफ (9) की सर्जरी के लिए धन जुटाने में मदद की बल्कि उसने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उसके परिवार के सदस्यो को आश्रया और भोजन की व्यवस्था भी की। ये लोग यहां वेदनारायणम में फंस गये थे।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

रमजान के दौरान राजशेखर ने उनके रोजे का भी इंतजाम किया। सोशल मीडिया पर उसकी इस नेकनीयती की बड़ी प्रशंसा हुई।

आरिफ की मां मोहसिना बेगम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले मेरा बेटा कुछ मीटर ही चल सकता था। अब वह अन्य बच्चों की तरह सामान्य हो गया है। हमें राजशेखर के परिवार का आतिथ्य प्राप्त हुआ।’’

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसने बताया कि उसके बेटे का 16 मई को कोयंबटूर के एक अस्पताल में इलाज हुआ और तब से उसके स्वास्थ्य में बहुत सुधार हुआ। उसने कहा कि अब वे लोग बांग्लादेश के लिए उड़ान सेवा बहाल होने पर लौट जायेंगे।

आरिफ के मामा अब्दुल रहीम ने राजशेखर से मदद मांगी थी और वह संसाधन जुटाने और सर्जरी का इंतजाम कराने के लिए राजी हो गया। अब्दुल रहीम ओमान में काम करता है और वहीं राजशेखर से उसकी दोस्ती हुई थी। राजशेखर भी ओमान काम करने गया था।

राजशेखर ने स्थानीय उद्योगपति सुलतानुल आरिफा से भी मदद जुटाई। कुछ अन्य लोगों ने भी इस काम में उसका सहयोग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड