देश की खबरें | उच्च शिक्षा की हर प्रक्रिया ऑनलाइन हो : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि अब उच्च शिक्षा की हर प्रक्रिया का ऑनलाइन करना ही होगा।

जियो

जयपुर, एक जून राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि अब उच्च शिक्षा की हर प्रक्रिया का ऑनलाइन करना ही होगा।

उन्होंने कहा कि इन्टरनेट के साथ-साथ ऐसे प्लेटफार्म को विकसित करने की आवश्यकता है, जो व्यापक हो तथा एक समय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की आवश्यकता को पूरा कर सके।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

राज्यपाल ने कहा कि आज बदले हुए परिवेश में संकाय को अपनी परम्परागत शिक्षण विधियों को बदलने और प्रौद्योगिकी केंद्रित शिक्षण को विकसित करने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने सोमवार को यहां राजभवन से कोविड-19 काल के पश्चात उच्च शिक्षा संस्थाओं की भूमिका विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड -19 जनित संकट काल उच्च शिक्षा प्रणाली को बदलने का एक अवसर है।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विश्वविद्यालयों को स्वयं को बदलने के लिए इस अवसर का उपयोग करना होगा। उच्च शिक्षा में ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने, पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण करके सैद्धान्तिक के साथ साथ प्रायोगिक अवयवों के सही संतुलन, सहयोग, कौशल विकास और सक्रिय संकाय भागीदारी जैसी बातों पर विश्वविद्यालयों को ध्यान केंद्रित करना होगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष डी. पी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों पर युवाओं के जीवन को सही दिशा देने के साथ शोध, अनुसंधान, शिक्षण सहित अनेक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि अब उच्च शिक्षा के कार्यों के तौर-तरीकों में बदलाव लाना होगा। कोविड-19 से पहले उच्च शिक्षा में कार्य करने का तरीका अलग था। अब नये तरीके अपनाने होगें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू