देश की खबरें | भाजपा की प्रस्तावित ‘वर्चुअल रैली’ को लेकर राजद, कांग्रेस ने हमला बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजद और कांग्रेस ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फेसबुक लाइव के माध्यम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आगामी नौ जून को प्रस्तावित “वर्चुअल रैली” को लेकर भाजपा पर प्रहार किया है ।

जियो

पटना, एक जून राजद और कांग्रेस ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फेसबुक लाइव के माध्यम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आगामी नौ जून को प्रस्तावित “वर्चुअल रैली” को लेकर भाजपा पर प्रहार किया है ।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या लगभग दो लाख तक पहुंच गई है, ग़रीब पैदल चलकर भूखे मर रहे हैं, लेकिन भाजपा नौ जून को डिजिटल रैली आयोजित करेगी ।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

राजद द्वारा आगामी नौ जून को रैली के विरोध के रूप में “गरीब अधिकार दिवस” मनाए जाने के बारे में तेजस्वी ने कहा कि सभी बिहारवासियों से अपील है कि उस दिन वे अपने-अपने घरों में थाली, कटोरा और गिलास बजाएं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल रैली करने वालों को इस मानवीय संकट में अगर जनता की चिंता होती तो वो डिजिटल जनसेवा करते, डिजिटल मदद करते।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी नीत दूसरी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जश्न मनाना भाजपा की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने ‘अनलॉक-1’ पर चिंता व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने "लोगों को स्वयं ही कोविड 19 महामारी से सामना करने के लिए छोड़ दिया है।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोमवार को कहा कि वर्चुअल रैली को बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के डिजिटल अभियान की शुरुआत कहा जा सकता है। गृह मंत्री की नौ जून की रैली के बाद पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का इसी तरह का सार्वजनिक संबोधन होगा। इसके लिए नियत समय तय किया जाना अभी बाकी है। उम्मीद है कि नड्डा उत्तर और दक्षिण बिहार को दो चरणों में संबोधित करेंगे।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू