देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के मामले 40 हजार से अधिक हुए, ठाणे में पुलिसकर्मी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1413 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 40 हजार से अधिक हो गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। वहीं ठाणे जिले में कोरोना वायरस से एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

जियो

मुंबई, ठाणे, पुणे, एक जून मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1413 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 40 हजार से अधिक हो गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। वहीं ठाणे जिले में कोरोना वायरस से एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

बीएमसी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 40,887 हो गई है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1319 हो गई है।

यह भी पढ़े | बीएसएफ ने अटारी के पास पुलिस चेकपोस्ट से एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसने कहा कि 40 मृतकों में से 26 में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पहले से थीं।

बीएमसी ने कहा कि 193 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 16,987 हो गई है।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

इसने कहा कि आज 670 नये संदिग्ध रोगियों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

ठाणे जिले में कोरोना वायरस से 48 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायरस के कारण जिले में यह दूसरे पुलिसकर्मी की मौत है।

अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर डिविजन से जुड़े पुलिसकर्मी की मौत 27 मई को हो गई थी लेकिन उसकी स्वैब रिपोर्ट 30 मई को आई जिसमें उसमें कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई।

पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 76 नये मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 7826 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वायरस से आठ और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 345 हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन 76 नये मामलों में 64 पुणे नगर निगम सीमा क्षेत्र के हैं, पांच पिम्परी चिंचवड़ इलाके और शेष सात कैंट एवं ग्रामीण इलाकों के हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान