देश की खबरें | अदालत ने रोहिणी जेल से कोविड-19 रोगी के उपचार का ब्योरा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी जेल अधीक्षक को कोरोना वायरस से संक्रमित एक आरोपी के उपचार का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली की एक अदालत ने रोहिणी जेल अधीक्षक को कोरोना वायरस से संक्रमित एक आरोपी के उपचार का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीलोफर आबिदा परवीन ने आरोपी द्वारा दायर जमानत आवेदन पर सुनवाई करते हुए शनिवार को आदेश पारित किया और सुनवाई की अगली तारीख तीन जून जक उपचार के ब्योरे की रिपोर्ट दायर करने को कहा।

यह भी पढ़े | जासूसी मामला: भारत सरकार के आदेश के बाद पकड़े गए जासूस अटारी बोर्डर से लौटे पाकिस्तान.

जेल अधिकारी को आरोपी की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

लोक अभियोजक ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि क्योंकि आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, उसे पृथक रखे जाने की जरूरत है, न कि अंतरिम जमानत पर रिहा करने की।

यह भी पढ़े | यूपी: गौतमबुद्धनगर के गांव में एक पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित पाया गया: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि आरोपी अपने माता-पिता और दो बहनों के साथ एक ही कमरे में रहता है, उसके लिए भौतिक दूरी बनाए रखना संभव नहीं होगा।’’

खबरों के अनुसार रोहिणी जेल में 16 कैदी और एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू