विदेश

Ejaculation Crime and Penalty: बच्चा पैदा करने का इरादा नहीं फिर भी, स्पर्म स्खलित किया तो 8 लाख रुपये का लगेगा जुर्माना, US में पुरुषों के खिला नया कानून

पुरुषों के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है. इस कानून के तहत यदि कोई पुरुष प्रजनन की मंशा के बिना वीर्य स्खलन करता है, तो उसे 10,000 डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ सकता है.

Ejaculation Crime and Penalty: बच्चा पैदा करने का इरादा नहीं फिर भी, स्पर्म स्खलित किया तो 8 लाख रुपये का लगेगा जुर्माना, US में पुरुषों के खिला नया कानून

अमेरिका: ओहायो और मिसिसिपी में एक नया विधेयक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें पुरुषों के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है. इस प्रस्तावित कानून के तहत, यदि कोई पुरुष प्रजनन की मंशा के बिना वीर्य स्खलन करता है, तो उसे 10,000 डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ सकता है.

क्या है यह कानून?

इस विधेयक को "Conception Begins at Erection Act" नाम दिया गया है, जिसे ओहायो राज्य की प्रतिनिधि अनिता सोमानी और ट्रिस्टन रेडर ने तैयार किया है. इसका उद्देश्य प्रजनन अधिकारों को लेकर चल रही बहस को एक नई दिशा देना और पुरुषों पर भी वही नियम लागू करने की मांग करना है, जो महिलाओं पर लगाए जा रहे हैं.

महिलाओं पर सख्ती, पुरुषों पर क्यों नहीं?

ओहायो की डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि अनिता सोमानी ने कहा, "यदि अवांछित गर्भधारण के लिए महिलाओं को दोषी ठहराया जा सकता है, तो पुरुषों को क्यों नहीं? गर्भधारण एकतरफा प्रक्रिया नहीं होती."

गौरतलब है कि अमेरिका के 10 से अधिक राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, चाहे वह बलात्कार जैसी घटनाओं का नतीजा ही क्यों न हो. रो बनाम वेड (Roe vs. Wade) फैसले को पलटने के बाद, कम से कम तीन महिलाओं को गर्भपात कराने के कारण जेल भी भेजा जा चुका है.

पुरुषों पर नियंत्रण का व्यंग्यात्मक प्रयास

इस कानून को व्यंग्यात्मक रूप में लाया गया है ताकि यह दिखाया जा सके कि यदि सरकार महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को नियंत्रित कर सकती है, तो पुरुषों पर भी वही नियम लागू क्यों नहीं किए जा सकते?

इस विधेयक के तहत, पहली बार उल्लंघन करने पर 1,008.49 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा, दूसरी बार 5,042.47 डॉलर और तीसरी बार 10,084.93 डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. हालांकि, यदि पुरुष किसी महिला के साथ सहमति से यौन संबंध बना रहे हैं, लेकिन गर्भधारण की मंशा नहीं रखते, तो उन्हें इस कानून के तहत दंडित किया जा सकता है. हालाँकि, यदि वीर्य दान किया जाता है या किसी समलैंगिक संबंध में स्खलन होता है, तो यह इस कानून के तहत नहीं आएगा.

क्या यह कानून सच में लागू होगा?

विधेयक को अभी औपचारिक रूप से विधानसभा में पेश नहीं किया गया है, और इसके पारित होने की संभावना भी कम ही है. लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य प्रजनन अधिकारों को लेकर समाज में चल रही बहस को एक नया मोड़ देना है.

इस बीच, रिपब्लिकन प्रतिनिधि ऑस्टिन बीगल ने "ओहायो प्रीनेटल इक्वल प्रोटेक्शन एक्ट" नामक एक अलग विधेयक पेश किया है, जिसमें यह तर्क दिया गया है कि भ्रूण को भी संविधान के तहत वही सुरक्षा दी जानी चाहिए जो अन्य नागरिकों को मिलती है. यदि यह कानून पारित होता है, तो ओहायो में गर्भपात पूरी तरह से प्रतिबंधित हो सकता है.

यह विधेयक अमेरिका में प्रजनन अधिकारों पर बढ़ती बहस का संकेत है. जहाँ एक ओर कुछ लोग इसे महिलाओं के अधिकारों पर नियंत्रण के खिलाफ उठाया गया कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे एक व्यंग्य के रूप में देख रहे हैं. चाहे यह कानून पारित हो या नहीं, लेकिन इससे यह स्पष्ट है कि प्रजनन अधिकारों को लेकर अमेरिका में सामाजिक और राजनीतिक बहस आने वाले समय में और तेज़ हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).