Earthquak in New Zealand: न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागे लोग, रिक्टर पैमाने पर 6.5 रही तीव्रता
न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के पश्चिमी तट पर आज सुबह 07:13 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. यह झटका उस समय आया जब लोग सोकर उठ रहे थे और अचानक से धरती कांपने लगी. भूकंप के अचानक झटकों से लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे. भूकंप के बाद लोगों के चेहरों पर डर साफ झलक रहा था.
Earthquak in New Zealand: न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के पश्चिमी तट पर आज सुबह 07:13 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. यह झटका उस समय आया जब लोग सोकर उठ रहे थे और अचानक से धरती कांपने लगी. भूकंप के अचानक झटकों से लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे. भूकंप के बाद लोगों के चेहरों पर डर साफ झलक रहा था.
हालांकि, अब तक किसी प्रकार के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और सड़कों पर लोगों की मदद के लिए तैनात हो गया है. यह भी पढ़े: Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती; 4.9 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत
न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके
An earthquake with a magnitude of 6.5 on the Richter Scale hit Off the West Coast of South Island, New Zealand, at 07.13 IST today.
(Source - National Center for Seismology) pic.twitter.com/OAiVCCBcH0
— ANI (@ANI) March 25, 2025
भूकंप से कैसे बचे
-
सुरक्षित स्थान पर जाएं: यदि आप घर में हैं, तो खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें. किसी मजबूत मेज या टेबल के नीचे शरण लें.
-
बाहर जाने से बचें: अगर आप बाहर हैं, तो ऊंची इमारतों या बिजली के खंभों से दूर रहें.
-
चिंता न करें, लेकिन सतर्क रहें: भूकंप के बाद लगातार झटके आ सकते हैं, इसलिए तैयार रहें और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पहले से योजना बनाकर रखें.
भूकंप क्यों आता है? भूकंप तब आते हैं जब पृथ्वी की परतों के बीच दबाव बनता है और वह अचानक टूटकर ऊर्जा को मुक्त कर देती है. यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह तक पहुंचकर झटकों के रूप में महसूस होती है. भूकंप मुख्यत: टेक्टोनिक प्लेटों के आपसी टकराव, खिसकाव या खिंचाव के कारण आते हैं.
.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

