क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? जमैका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के पहले दिन ये टीम बनी फेवरेट

टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 122 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. की टीम ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज को महज 33 मैच में जीत मिली हैं. वहीं, 25 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? जमैका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के पहले दिन ये टीम बनी फेवरेट
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd Test Match 2025 Favourite Team: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series 2025) का तीसरा मुकाबला आज यानी 12 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के सबीना पार्क, किंग्स्टन (Sabina Park, Kingston) में भारतीय समयानुसार रात  12:00 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच से दोनों ही टीमें अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के चौथे सीजन का आगाज कर लिया था. दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को 133 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब ऑस्ट्रेलिया की निगाहें क्लीन स्वीप पर होगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम घर में अपनी लाज बचाने के लिए खेलेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेस (Roston Chase) के हाथों में होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे है. यह भी पढ़ें: West Indies vs Australia, 3rd Test Match 2025 Match Winner Prediction: तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs AUS Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 122 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. की टीम ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज को महज 33 मैच में जीत मिली हैं. वहीं, 25 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (AUS vs WI) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).