SRH vs PBKS IPL 2025: 'इतनी मैच्योरिटी है" युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा शतकीय पारी की सराहना की, देखें पोस्ट
भिषेक शर्मा ने 141 रनों की सनसनीखेज पारी खेली और हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरी पारी में 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2025 में दूसरी जीती दिलाई
अभिषेक शर्मा ने 141 रनों की सनसनीखेज पारी खेली और हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरी पारी में 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2025 में दूसरी जीती दिलाई. इतने बड़े स्कोर का पीछा करने के बावजूद अभिषेक ने निडर होकर बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में शतक बनाया. इस बीच अभिषेक के मेंटर युवराज सिंह बेहद खुश हुए और उन्होंने अभिषेक के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया. जिसमें उन्होंने उन पर मजाकिया अंदाज में कटाक्ष भी किया और लिखा, 'वाह शर्मा जी के बेटे! 98 पर सिंगल फिर 99 पर सिंगल! इतनी परिपक्वता हां हमे नहीं हो रही' इसके बाद आगे उन्होंने लिखा, "शानदार पारी अभिषेक शर्मा बहुत बढ़िया खेला, ट्रेविस हेड इन सलामी बल्लेबाजों को एक साथ खेलते देखना एक शानदार अनुभव है. बहुत बढ़िया खेले श्रेयस अय्यर देखना शानदार है.". नीचे आप पोस्ट देख सकतें हैं.
युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा शतकीय पारी की सराहना की
Wah sharma ji ke bete ! 98 pe single phir 99 pe single ! Itni maturity ha am nahi ho rahi 🤪 ! Great knock @IamAbhiSharma4 well played @TravisHead24 these openers are a treat to watch together ! #SRHvsPBKS @IPL well played @ShreyasIyer15 great to watch aswell
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2025 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

