क्रिकेट

Abhishek Sharma, Shubman Gill And Arshdeep Singh Video: दूसरे टी20 मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह एयरपोर्ट पर मस्ती करते आए नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा.

Abhishek Sharma, Shubman Gill And Arshdeep Singh Video: दूसरे टी20 मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह एयरपोर्ट पर मस्ती करते आए नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
अर्शदीप सिंह (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (Melbourne Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. अब दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत हासिल करके सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह एयरपोर्ट पर मस्ती करते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं.

एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के दौरान अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह कुछ मजेदार पल बिताते हुए आए नजर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).