स्केटबोर्ड पर शानदार तरीके से सवारी करता दिखा कुत्ता, दिखाए ऐसे करतब कि दंग रह गए लोग (Watch Viral Video)
एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्केटबोर्ड पर शानदार तरीके से सवारी करता नजर आ रहा है. वो न सिर्फ सड़क पर स्केट बोर्ड पर सवारी कर रहा है, बल्कि अपने करतब से लोगों को हैरान भी कर रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग अक्सर मनोरंजक और रोमांचक वीडियोज की तलाश में रहते हैं, उनमें भी लोग जानवरों से जुड़े वीडियो देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो स्केटबोर्ड (Skateboard) पर शानदार तरीके से सवारी करता नजर आ रहा है. वो न सिर्फ सड़क पर स्केटबोर्ड पर सवारी कर रहा है, बल्कि अपने करतब से लोगों को हैरान भी कर रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह वास्तव में जानता है कि इसका उपयोग कैसे करना है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 109k व्यूज मिल चुके हैं और यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्विमिंग पूल डूबने का नाटक कर रहा था शख्स, जान बचाने के लिए कुत्ते ने लगा दी दौड़
स्केटबोर्ड पर सवारी करता कुत्ता
It really does know how to use it. 😂 pic.twitter.com/ubhpnAwcF6
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) January 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

