Viral Video: स्विमिंग पूल डूबने का नाटक कर रहा था शख्स, जान बचाने के लिए कुत्ते ने लगा दी दौड़
एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने कुत्ते की वफादारी को चेक करने के लिए स्विमिंग पूल में पानी में डूबने के नाटक करता है. अपने मालिक को डूबते हुए देख कुत्ता उसकी जान बचाने के लिए दौड़ लगाते हुए स्विमिंग पूल में कूद जाता है.
Viral Video: कुत्ते (Dog) की वफादारी के किस्से आए दिन सुनने को मिलते रहते हैं, जो मालिक के लिए अपनी जान तक को जोखिम में डालने के लिए तैयार रहते हैं. कुत्ते की वफादारी और ईमानदारी का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर भी देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने कुत्ते की वफादारी को चेक करने के लिए स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में पानी में डूबने का नाटक करता है. अपने मालिक को डूबते हुए देख कुत्ता उसकी जान बचाने के लिए दौड़ लगाते हुए स्विमिंग पूल में कूद जाता है. इस वीडियो को @HumansNoContext नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस आदमी ने यह देखने के लिए डूबने का नाटक किया कि क्या उसका कुत्ता उसे बचाएगा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भारी-भरकम कुत्ते को पीठ पर उठाकर सड़क पर चलने लगा शख्स, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
मालिक को बचाने के लिए स्विमिंग पूल में कूद गया कुत्ता
This man pretended to drown to see if his dog would save him pic.twitter.com/eFVz5qld7F
— NO CONTEXT HUMANS (@HumansNoContext) January 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

