Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचीं कोकिलाबेन अंबानी, त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान; VIDEO
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. इस पावन अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी त्रिवेणी संगम पहुंचीं.
Kokilaben Ambani Arrives at Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. इस पावन अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी त्रिवेणी संगम पहुंचीं. उन्होंने संगम में पवित्र स्नान कर महाकुंभ की धार्मिक परंपराओं का पालन किया. संगम तट पर कोकिलाबेन अंबानी ने विधि-विधान से पूजन किया और देश-समाज की समृद्धि की कामना की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और वीआईपी मेहमानों का भी आगमन जारी है. कोकिलाबेन अंबानी के महाकुंभ में पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पहुंचीं कोकिलाबेन अंबानी
#WATCH | Reliance Industries chairman Mukesh Ambani's mother, Kokilaben Ambani arrives at Triveni Sangam to attend Mahakumbh in Prayagraj pic.twitter.com/1k2YHaf9Wi
— ANI (@ANI) February 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

