Mauganj Shocker: MP के मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला, ASI की पीट-पीटकर हत्या; कई अफसर घायल (Watch Video)
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है, जहां गुस्साई आदिवासियों की भीड़ ने ASI रामचरण गौतम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
Mauganj Shocker: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है, जहां गुस्साई आदिवासियों की भीड़ ने ASI रामचरण गौतम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हमले में शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारती, तहसीलदार पानिका और अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना गड़रा गांव की है, जहां अशोक आदिवासी की मौत को लेकर पहले से तनाव था. होली के दिन गांववालों ने सनी द्विवेदी को बंधक बनाकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो भीड़ ने हमला कर दिया.
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
MP के मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला
मध्य प्रदेश के मऊगंज में भारी बवाल। आक्रोशित भीड़ ने पहले बंधक युवक की हत्या की फिर ASI की। हमले में पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/JzEWVijll9
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) March 15, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2025 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

