देश

VIDEO: पूर्व केंद्रीय मंत्री Ashwini Choubey की खींची कुर्सी, बैलेंस बिगड़ने से मंच पर गिरे; हाथ और पीठ में लगी चोट

बिहार में एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी चौबे जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे और मंच पर अपनी सीट पर बैठे, किसी ने पीछे से कुर्सी खींच ली.

VIDEO: पूर्व केंद्रीय मंत्री Ashwini Choubey की खींची कुर्सी, बैलेंस बिगड़ने से मंच पर गिरे; हाथ और पीठ में लगी चोट
Photo- @amityadavbharat/X

Ashwini Choubey Viral Video: बिहार में एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान एक अजीबोगरीब घटना सामने आई. यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी चौबे जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे और मंच पर अपनी सीट पर बैठे, किसी ने पीछे से कुर्सी खींच ली. इससे अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे मंच पर गिर पड़े. बताया जा रहा है कि गिरने से उनके हाथ और पीठ में चोट लग गई. हालांकि, मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला लिया. इस घटना से कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. और इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर कुर्सी किसने और क्यों खींची.

ये भी पढें: Bihar Politics: बिहार में BJP करे NDA का नेतृत्व, चुनाव के बाद बनाए अपना सीएम; पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन

मंच पर गिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).