Surya Grahan 2022: क्या सूर्य ग्रहण से लक्ष्मी पूजा प्रभावित होगी? जानें सूर्य ग्रहण के सूतक काल और टाइमिंग के संदर्भ में अहम जानकारी!
इस वर्ष 24 अक्टूबर 2022 की रात लक्ष्मी पूजा के सूर्य ग्रहण के संदर्भ में तमाम दुविधाएं है. विभिन्न पंचांगों के अनुसार दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है.
इस वर्ष 24 अक्टूबर 2022 की रात लक्ष्मी पूजा के सूर्य ग्रहण के संदर्भ में तमाम दुविधाएं है. विभिन्न पंचांगों के अनुसार दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है. यूं तो आम वर्षों में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, लेकिन इस वर्ष सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर के बजाय 26 अक्टूबर 2022 को सम्पन्न होगी. वर्ष का यह अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा, हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा.
क्या है आंशिक सूर्य ग्रहण
अमावस्या के दिन जब सूर्य ग्रहण लगता है तब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जब ये तीनों एक सीध में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण लगता है. जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक पाता है. भू वैज्ञानिकों का मानना है कि आंशिक सूर्य ग्रहण को भी नंगी आंखों से देखने का रिस्क नहीं लेना चाहिए. इसके लिए पानी में परछाई के रूप में या काले अथवा घिसे हुए कांच के माध्यम से सूर्य ग्रहण देखना चाहिए.
ज्योतिषाचार्य आचार्य श्री भागवत जी महाराज के अनुसार सूर्य ग्रहण वस्तुतः एक खगोलीय घटना है, 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखने वाला पहला सूर्य ग्रहण होगा. भले ही यह आंशिक सूर्य ग्रहण ही क्यों ना हो. धार्मिक दृष्टिकोण से यह सूर्य ग्रहण भारत के लिए भी कम महत्वपूर्ण नहीं है. विशेषकर यह सूर्य ग्रहण दीपावली जैसे महापर्व के बीच में लग रहा है तो इसका महत्व काफी बढ़ जायेगा.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण अपराह्न 02.29 बजे (भारतीय समयानुसार) आइसलैंड में शुरू होगा, और सायंकाल 06.20 बजे अरब सागर में समाप्त होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 04.29 से शुरू होकर शाम 06.09 बजे खत्म होगा.
क्या है सूतक काल का समय
सनातन धर्म के अनुसार सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है. अब चूंकि भारत में यह आंशिक सूर्य ग्रहण शाम 4 बजे के बाद दिखाई देगा, ऐसी स्थिति में इसका सूतक काल प्रातः 04 बजे से मान्य होगा. इसलिए गोवर्धन पूजा 25 के बजाय 26 को और भाईदूज 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा. लेकिन इससे दीपावली अथवा लक्ष्मी पूजा प्रभावित नहीं होगी.
सूर्य ग्रहण 2022: तिथि एवं समय
ग्रहण प्रारंभ: 04.29 PM अपराह्न
ग्रहण सूर्यास्त के समय समाप्त होगा: 05:43 बजे
आंशिक ग्रहण की कुल अवधि: 01 घंटा 14 मिनट
प्रदोष कालः 17.43 से 20.16
वृषभ काल: 18.54 से 20.50.
कब और कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
ड्रिक पंचांग के अनुसार भारत के लिए यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. जो शाम 04.29 बजे से शुरू होकर शाम 05.42 बजे तक रहेगा. विभिन्न खगोल शास्त्रियों के अनुसार आंशिक सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 02.29 बजे से शुरू होकर रूस में शाम 04.32 बजे तक चरम पर होगा, तथा शाम 06 बजे ग्रहण समाप्त हो जायेगा. भारत (आंशिक सूर्य ग्रहण) के अलावा सूर्य ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

