वायरल

Viral Video: अपने शिकार को जबड़े में दबाकर सड़क पार कर रहा था शेर, कैमरे को देखकर अचानक पलटा और फिर...

एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर अपने शिकार को जबड़े में दबोचकर सड़क पार कर रहा होता है, जिसे एक शख्स अपने कैमरे में कैद करने लगता है, लेकिन कैमरे को देखकर शेर को गुस्सा आ जाता है और वो अचानक पलटकर शख्स को घूरता है और फिर भागने लगता है.

Viral Video: अपने शिकार को जबड़े में दबाकर सड़क पार कर रहा था शेर, कैमरे को देखकर अचानक पलटा और फिर...
शिकार को लेकर सड़क पार करता शेर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों से जुड़े तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें शिकार से जुड़े खौफनाक मंजर को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस बीच एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेर (Lion) अपने शिकार को जबड़े में दबोचकर सड़क पार कर रहा होता है, जिसे एक शख्स अपने कैमरे में कैद करने लगता है, लेकिन कैमरे को देखकर शेर को गुस्सा आ जाता है और वो अचानक पलटकर शख्स को घूरता है और फिर भागने लगता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranthamboresome नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- द एशियाटिक लायंस डायरी, गुजरात इंडिया.

जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, वैसे ही यह तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने लिखा है कि शेर की यह प्रतिक्रिया बेहद अप्रत्याशित थी, जबकि कुछ लोगो ने इसे जंगल के राजा का स्वाभाविक व्यवहार बताया. वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेर आमतौर पर इंसानों पर तब तक हमला नहीं करते, जब तक कि वे खुद को खतरे में महसूस न करें. यह भी पढ़ें: Viral Video: बाघों के झुंड में जब अकेला घिर गया जंगल का राजा शेर, अगले ही पल जो हुआ... देखकर हो जाएंगे हैरान

शिकार को दबोचकर सड़क पार करता शेर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर अपने शिकार को दबोचकर सड़क पार कर रहा होता है, जिसे एक शख्स अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करता है, लेकिन जंगल के राजा की नजर उस पर पड़ जाती है और वो अचानक से पलट जाता है. पलटने के बाद शेर शख्स को घूरता है और दहाड़ने लगता है. इसके बाद वो भागने लगता है वहीं वन्यजीव विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल सफारी या ऐसी जगहों पर शेरों को देखते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें, साथ ही उन्हें उकसाने या रिकॉर्डिंग करने से बचें.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2025 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).