Fact Check: क्या ऋषभ पंत में दिखा संजीव गोयनका का डर! LSG कप्तान ने स्टंप माइक पर कहा 'बूढ़ा जान से मार देगा'? जानिए क्या हैं वायरल वीडियो की सच्चाई
मैच के दौरान स्टंप माइक ने ऋषभ पंत को यह कहते हुए पकड़ा – 'बूढ़ा जान से मार देगा'. हालांकि, जब इस वीडियो की सच्चाई जांची गई, तो यह दावा पूरी तरह गलत निकला. मैच की असली क्लिप में पंत ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, बल्कि यह अफवाहें सिर्फ सोशल मीडिया पर फैलाए गए एक मनगढ़ंत दावे का हिस्सा थीं.
DC vs LSG IPL 2025 Match: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका और टीम के नए कप्तान ऋषभ पंत के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इससे पहले, 2024 के आईपीएल सीजन में संजीव गोयनका और तत्कालीन कप्तान केएल राहुल के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं, जिससे गोयनका की छवि एक सख्त मालिक की बनी. अब जब पंत को कप्तानी मिली है, तो उनके और गोयनका के रिश्ते को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि डीसी बनाम एलएसजी मैच के दौरान स्टंप माइक ने ऋषभ पंत को यह कहते हुए पकड़ा – 'बूढ़ा जान से मार देगा'. हालांकि, जब इस वीडियो की सच्चाई जांची गई, तो यह दावा पूरी तरह गलत निकला. मैच की असली क्लिप में पंत ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, बल्कि यह अफवाहें सिर्फ सोशल मीडिया पर फैलाए गए एक मनगढ़ंत दावे का हिस्सा थीं.
क्या LSG कप्तान ऋषभ पंत ने स्टंप माइक पर कहा 'बूढ़ा जान से मार देगा'?
Stump Mic 🎤 Rishabh Pant shouted "Buddha Jaan Se Maar Dega" to the bowlers for Sanjiv Goenka after losing DC vs LSG IPL match.#RishabhPant #SanjivGoenka #LSGvsDC #DCvsLSG #IPL #StumpMic 🔥 pic.twitter.com/J5MSMvCzxV
— 🏏 (@Crickaith) March 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

