जरुरी जानकारी

Delhi Shocker: दिल्ली में भारी बारिश से ढाबे पर गिरा पेड़, करंट लगने से दो लोगों की मौत, एक कुत्ते की भी गई जान; VIDEO

दिल्ली-NCR में रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया. राजधानी के आरके पुरम सेक्टर-1 स्थित विवेकानंद मार्ग पर भारी बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ ढाबे पर गिर गया. पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया और ढाबे में करंट फैल गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

Delhi Shocker: दिल्ली में भारी बारिश से ढाबे पर गिरा पेड़, करंट लगने से दो लोगों की मौत, एक कुत्ते की भी गई जान; VIDEO

Delhi Shocker: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया. राजधानी के आरके पुरम सेक्टर-1 स्थित विवेकानंद मार्ग पर भारी बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ ढाबे पर गिर गया. पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया और ढाबे में करंट फैल गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक स्ट्रीट डॉग की भी जान चली गई.

दिल्‍ली में बारिश और आंधी-तूफान का कहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ढाबे पर काम करने वाले दो कर्मचारी बाहर ही सो रहे थे. ढाबा मालिक सुनील ने बताया कि पेड़ गिरते ही बिजली का तार टूट गया और चारों तरफ करंट फैल गया, जिसकी चपेट में दोनों कर्मचारी और पास में मौजूद एक कुत्ता आ गए. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़े: MP Shocker: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत

करंट लगने से दो लोग लोगों की मौत

दिल्ली में रविवार को सुबह तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को सुबह तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं सामने आईं.

प्रयागराज भी दुखद हादसा

वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग मारे गए हैं. जिले के बारा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में देर रात आकाशीय बिजली गिरी. परिवार के चार सदस्य इसकी चपेट में आए और मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

मृतक एक ही परिवार के

बारा की सहायक पुलिस आयुक्त कुंजलता ने बताया कि प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनबरसा गांव में रात करीब एक बजे एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनमें पति-पत्नी के अलावा दो बच्चियां शामिल हैं. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).