मुख्य समाचार
UPSC 2018: IFS मुख्य परीक्षा का टाइम-टेबल हुआ जारी, ऐसे करें चेक
Nizamuddin Shaikhदेश में होने वाले यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) मेंस परीक्षा के लिए टाइम टेबल को जारी कर दिया है. सरकार द्वारा जारी इस परीक्षा का टाइम टेबल कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
शादी कराने में फेल हुआ मैट्रीमोनियल साइट तो महिला ने किया केस, अब कंपनी को लौटाने पड़ेंगे 70,000 रुपए
Anita Ramचंडीगढ़ में एक महिला की शादी कराने में नाकाम साबित हुए मैट्रीमोनियल वेबसाइट को जुर्माने के साथ महिला को चुकाने होंगे 70 हजार रुपए.
शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले खेला बड़ा मास्टरस्ट्रोक, गौ-एक्सप्रेस का किया ऐलान
Subhash Yadavइससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री ने रविवार को खजुराहो में 'आचार्य विद्यासागर जीव दया सम्मान समारोह' में कहा कि प्रत्येक घर में छोटी-छोटी गौशाला बनाने की आवश्यकता है, और इससे गौ माता की सही मायनों में सेवा करने का पुरुषार्थ मिलेगा और इससे बड़ी क्रांति आ सकती है.
एक महिला ने दूसरी महिला पर लगाया रेप का आरोप, धारा 377 के चलते पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
Vandana Semwalधारा 377 लागू होने बाद देश में समलैंगिकता को अपराध श्रेणी से बाहर कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद ही एक रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे पुलिस किसी भी प्रकार की कार्रवाई को करने से बच रही है.
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने राफेल की गिनाईं खूबियां, कहा- गेम चेंजर साबित होगा यह
Manoj Pandeyकांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष सरकार पर राफेल सौदे में अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहा है. बीजेपी ने इन सभी आरोपों को झूठा बताया है
अमेरिका में सड़क हादसा, तेलगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता की मौत
Nizamuddin Shaikhतेलगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता, शिक्षाविद और आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एम वी वी एस मूर्ति की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. पार्टी ने बुधवार को यहां इसकी जानकारी दी. वह 76 साल के थे
भाजपा: अमित शाह 6 अक्टूबर को इंदौर से करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत
IANSमध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस माह राज्य के चार दौरे करने वाले हैं. पहला दौरा छह अक्टूबर को इंदौर में होगा.
गुजरात के गिर में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से दम तोड़ रहे है जंगल के शेर, जानिए क्या है यह बीमारी
Nizamuddin Shaikhदेश में शेरों की जनसंख्या कम होने को लेकर भारत सरकार हर संभव कदम उठा रही है. इसके बाद भी देश में शेरों की जनसंख्या में इजाफा नहीं हो रहा है. इस बीच खबर है कि गुजरात के मशहूर गिर अभयारण्य में खतरनाक कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) और प्रोटोजोवा संक्रमण के कारण अब तक 23 शेरों की मौत हो चुकी है
जापान की सौर मंडल में एक और पहल, क्षुद्रग्रह पर भेजा नया रोबोट
Bhashaजापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को क्षुद्रग्रह की ओर एक नया रोबोट भेजा है. यह रोबोट ऐसे समय में भेजा गया है जब जापान सौर मंडल की उत्पत्ति का पता लगाने के अभियान पर काम कर रहा है.
Pitru Paksha 2018: भारत के इस तीर्थ स्थल पर माता सीता ने किया था राजा दशरथ का पिंडदान
Anita Ramवाल्मिकी रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार भरत और शत्रुघ्न ने किया था, लेकिन कहा जाता है कि उनका पिंडदान श्रीराम ने नहीं बल्कि माता सीता ने किया था.
Navratri 2018: 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Anita Ramइस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 10 अक्टूबर से हो रहा है. दरअसल, भगवती दुर्गा की उपासना और आराधना के लिए नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद खास माना जाता है.
सुधा सिंह का बड़ा बयान, कहा नौकरी में रोड़ा अटका रहा है उत्तर प्रदेश खेल विभाग
Bhashaजकार्ता एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता एथलीट सुधा सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बावजूद उत्तर प्रदेश का खेल विभाग उनकी नौकरी की राह में रोड़ा बना हुआ है. सुधा ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के लिये आयोजित सम्मान समारोह में पहले पुरस्कार राशि लेने से इनकार कर दिया था.
पीएम मोदी बने चैंपियंस ऑफ द अर्थ, UN महासचिव ने जमकर की प्रधानमंत्री की तारीफ
Vandana Semwalप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सयुंक्त राष्ट्र संघ के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ से सम्मानित किया गया है. पीएम मोदी को यह सम्मान स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के लिए उठाने के लिए दिया गया है.
Ind vs WI: पिछले 24 साल से भारत में टेस्ट जितने को बेताब है वेस्टइंडीज
Bhashaपिछले लगभग तीन दशकों में विदेशी टीमों को भी भारतीय सरजमीं पर जूझना पड़ा है और वेस्टइंडीज की टीम भी अपवाद नहीं है जिसके खिलाफ भारत को गुरुवार से राजकोट में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेलना है. भारत ने इस बीच 2002 और 2011 में तीन.तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 के समान अंतर से जीत दर्ज की जबकि 2013 में सचिन तेंदुलकर की विदाई श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया.
बिहार : SP ने गोपालगंज में थानाध्यक्ष और दरोगा को शराब बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार
IANSइस मामले में आरोप है कि थाना प्रभारी शराब के कारोबार में लिप्त है जिसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. इस मामले में और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी
Exclusive: Bigg Boss के कॉन्सेप्ट से नाराज हैं जावेद जाफरी, Video में सुनें उनका ये बड़ा बयान
Akash Jaiswalसलमान खान के सबसे चर्चित टीवी शो पर जावेद जाफरी ने क्या कहा आप खुद ही सुनिए...
KBC 10: इस सवाल का जवाब देकर बिनीता जैन बनीं पहली करोड़पति, लेकिन..
Subhash Yadavबिनीता (Binita Jain) सोमवार को 25 लाख रुपये जीत चुकी थी जिसके बाद अगले दिन मंगलवार को गेम जारी रहा. विनीता ने यहां पर 1 करोड़ के साथ ही महिंद्रा मराजो भी जीती.
देश के नए चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के पास ना है कार, न घर... जानिए क्या है वजह
Vandana Semwalआपको जानकार आश्चर्य होगा कि सीजेआई गोगोई के पास सोने का एक भी आभूषण नहीं है, साथ ही उनके पास अपना कोई निजी वाहन और घर भी नहीं है.
अक्षय ने कपिल शर्मा को लेकर कही ये बड़ी बात
IANSराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार ने अभिनेता कपिल शर्मा को उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के लिए शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय ने मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया, जिसमें पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी मुख्य भूमिका में हैं.
माइक टायसन ने भारतीय व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया, शेरवानी भी अपने साथ ले गए
IANSपूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन भारत की पारंपरिक पोशाक शेरवानी अपने साथ ले गए और उन्होंने यहां चिकन बिरयानी का भी लुत्फ उठाया.