अक्षय ने कपिल शर्मा को लेकर कही ये बड़ी बात
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार ने अभिनेता कपिल शर्मा को उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के लिए शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय ने मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया, जिसमें पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी मुख्य भूमिका में हैं.
मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार ने अभिनेता कपिल शर्मा को उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'सन ऑफ मनजीत सिंह' के लिए शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय ने मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर ट्वीट किया, जिसमें पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी मुख्य भूमिका में हैं.
उन्होंने ट्रेलर के साथ लिखा, "कभी-कभी जटिल होता है, लेकिन पिता-पुत्र संबंध को अगर सही प्रकार से निभाया जाए तो यह रिश्ता काफी खूबसूरत हो सकता है. इस फिल्म के लिए मेरे दोस्तों कपिल शर्मा और गुरप्रीत घुग्गी को दिल से शुभकामनाएं."
विक्रम ग्रोवर द्वारा निर्देशित फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी. वहीं, अक्षय की आगामी फिल्म '2.0' 29 नवंबर को रिलीज होगी.
संबंधित खबरें
Is Sharvari Wagh Dating Vedang Raina: क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ, सनी कौशल से ब्रेकअप के बाद बढ़ीं नजदीकियां
'Dhurandhar 2': रणवीर सिंह की फिल्म में होगा यामी गौतम का धमाका, अस्पताल के 'क्रिटिकल सीन' में निभाएंगी अहम भूमिका
‘Ek Din’ Trailer Out: जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, लेकिन अंत में आए 'ट्विस्ट' ने दर्शकों को चौंकाया
Bollywood Guy Controversy: जेफरी एपस्टीन फाइल्स में 'बॉलीवुड गाय' के जिक्र पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी: बताया इसे 'बेतुका और रैंडम'
\