देश

Mumbai: कथित तौर पर तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दक्षिण मुंबई के पाइधोनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, परिवार ने शनिवार रात कथित तौर पर तरबूज खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.

Mumbai: कथित तौर पर तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

मुंबई, 27 अप्रैल: दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के पाइधुनी इलाके (Pydhonie Area) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग (Suspected Food Poisoning) के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई. मृतकों में 40 वर्षीय पति, उनकी 35 वर्षीय पत्नी और 16 व 13 साल की दो बेटियां शामिल हैं. पुलिस को संदेह है कि शनिवार रात कथित तौर पर तरबूज (Watermelon) खाने के बाद शुरू हुई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं (Health-Related Problems) के कारण यह दुखद हादसा हुआ. यह भी पढ़ें: Mumbai Shocker: मुंबई में दर्दनाक हादसा, संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, इलाके में हड़कंप

डिनर के बाद खाया था तरबूज

मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की रात की है.. रात करीब 10:30 बजे परिवार के चार सदस्यों ने अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर रात्रि भोज (डिनर) किया था. डिनर के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए. इसके बाद, रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच, परिवार के इन चार सदस्यों ने तरबूज खाया था.

उल्टी और दस्त के बाद बिगड़ी स्थिति

अगली सुबह, यानी 26 अप्रैल को सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच, चारों को अचानक तेज उल्टियां और दस्त (Loose Motions) शुरू हो गए. स्थिति बिगड़ती देख उन्हें पहले एक फैमिली डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें तुरंत इलाज के लिए जेजे अस्पताल (JJ Hospital) रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें: Marine Drive Road Accident: मुंबई के मरीन ड्राइव पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, 3 की मौत; VIDEO

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद परिवार के किसी भी सदस्य को बचाया नहीं जा सका। रविवार सुबह करीब 10:15 बजे छोटी बेटी की सबसे पहले मौत हुई. इसके बाद रविवार रात करीब 10:30 बजे पति ने दम तोड़ दिया. इलाज के दौरान ही पत्नी और बड़ी बेटी की भी मृत्यु हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

पाइधोनी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर ली है. पुलिस ने भोजन और तरबूज के नमूने जांच के लिए भेजे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या तरबूज में कोई जहरीला तत्व था या मौत का कारण कुछ और है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब परीक्षण के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा.

इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और प्रशासन ने लोगों को गर्मी के मौसम में कटे हुए फलों और बासी भोजन के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2026 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).