मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल भारती फेस्टिवल को संबोधित करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की. जाने-माने कवि, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की 138वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया.

Coronavirus Cases Update in India: भारत में कोरोना वायरस के 30,000 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा 98.26 लाख के पार

IANS

भारत में पिछले 24 घंटों में 442 मौतों के साथ कोरोना वायरस के 30,006 नए मामले सामने आए हैं शनिवार को कुल मामलों की संख्या 98,26,775 तक पहुंच गई है, जबकि देश में अब तक 1,42,628 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र 18,72,440 मामलों के साथ अब तक सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बना हुआ है.

Tamil Nadu: सीबीआई कस्टडी से गायब हुआ 45 करोड़ रुपये का 103KG गोल्ड

Manoj Pandey

तमिलनाडु (Tamil Nadu) से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां सीबीआई (CBI) ने 103 किलोग्राम से अधिक का सोना (Gold) जो जब्त किया गया था वो गायब हो गया है. इस पूरे गोल्ड की कीमत 45 करोड़ के करीब थी और उसे सीबीआई की सेफ कस्टडी में रखा गया था. इस घटना से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सीबी-सीआईडी (CB-CID) को मामले की जांच का आदेश दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 में चेन्नई के सुराना कॉर्पोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी. जहां से 400.5 किलोग्राम सोना जब्त किया था. जिसमें सोने की ईंटों और ज्वैलरी शामिल थी. उसके बाद गोल्ड को सीबीआई के कस्टडी में रखा गया था.

Farmers Prostest: किसान करेंगे आज 5 टोल प्लाजा ब्लॉक, 3,500 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

Snehlata Chaurasia

किसानों के तीन कृषि क्षेत्र के कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करने के लिए किसान यूनियनों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर शनिवार (12 दिसंबर) को दिल्ली सीमा पर राजमार्गों और पिकेट टोल प्लाजा को ब्लॉक करने की तैयारी के साथ, टोल बूथों की सुरक्षा और यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मियों को बड़ी ताकत में तैनात किया गया है.

विदेश की खबरें | अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पलटने संबंधी वाद खारिज किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने टेक्सास सहित 17राज्यों की ओर से दायर उस वाद को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह उन अहम राज्यों के चुनाव परिणामों को पलट दे जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदार जो बाइडन के जीत दर्ज की थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वाद का समर्थन किया था।

Tiger Shroff को सोशल मीडिया पर फैन ने शादी के लिए किया प्रोपोज, एक्टर के जवाब ने जीता सभी का दिल

Team Latestly

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं जहां वो अपने फैंस के साथ अणि जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स को साझा करते हैं. हाल ही में टाइगर ने अपने फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया जहां लोगों ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे.

अमेरिका: UN सुरक्षा परिषद ने मुंबई हमले के साजिशकर्ता लख्वी को महीने में डेढ़ लाख रुपये खर्च की दी मंजूरी

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति ने घोषित आतंकवादी और मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकी-उर-रहमान लख्वी को महीने में डेढ लाख पाकिस्तानी रुपये का खर्च देने की अनुमति दे दी है. लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा से जुड़े होने तथा आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण 60 वर्षीय लख्वी को संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2018 में आतंकवादी घोषित किया था.

देशभर में MSP पर 369 लाख टन धान की हुई खरीद, लक्ष्य का 50 फीसदी

IANS

सरकारी एजेंसियां चालू खरीफ सीजन में किसानों से एमएसपी पर 369 लाख टन धान खरीद चुकी हैं, जोकि सीजन के लक्ष्य का 50 फीसदी है. सरकारी एजेंसियों ने चालू सीजन में पंजाब में 202.77 लाख टन धान खरीदा है, जोकि कुल खरीद का 54.99 फीसदी है.

गुरुग्राम: साइबर सिटी के उपायुक्त ने 'सोच गुरुग्राम' पोर्टल किया लॉन्च, लोग भेज सकेंगे नए आइडिया

IANS

साइबर सिटी गुरुग्राम के उपायुक्त अमित खत्री ने शुक्रवार को शहर को और भी बेहतर बनाने के लिए लोगों के विचारों पर गौर करने के लिए 'सोच गुरुग्राम' पोर्टल लॉन्च किया. इस पहल के तहत, गुरुग्राम के निवासी प्रशासन की ओर से प्रदान की गई ईमेल आईडी 'कॉन्टेक्ट एट द रेट सोचगुरुग्राम डॉट इन' पर अपने विचार या आइडिया साझा कर सकते हैं.

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 635 नए मामले, चार की मौत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस के 635 नए मरीजों की पुष्टि हुई और चार मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 2.77 लाख के पार चले गए जबकि मृतक संख्या 1489 हो गई है।

देश की खबरें | चुनाव आयोग डिजिटल मतदाता पहचान पत्र मुहैया कराने पर कर रहा है विचार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग मतदाता पहचान पत्र डिजिटल रूप में मतदाताओं को उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत कोहरे और बारिश के साथ हुई, ठंड बढ़ने के आसार

Rakesh Singh

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शनिवार यानि आज सुबह तेज गरज के साथ बारिश हुई. बारिश के साथ ही राजधानी में ठंड भी बढ़ गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को बारिश की संभावना पहले से ही जताई थी. राजधानी में आज सुबह 7 बजे करीब 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Coronavirus Vaccine Update: अमेरिका में फाइजर द्वारा विकसित COVID19 टीके के आपात इस्तेमाल को मिली मंजूरी

Bhasha

अमेरिका में फाइजर द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली. खाद्य एवं औषधि विभाग ने फाइजर और उसके जर्मनी के साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके के आपात स्थिति में उपयोग की इजाजत दी है. अब आगामी दिनों में स्वास्थ्यकर्मियों एवं नर्सिंग होम कर्मियों के टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

देश की खबरें | गोवा की जिला परिषद की 48 सीटों पर मतदान शुरू

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में जिला परिषद की 48 सीटों पर शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया।

Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश, हवा चलने से सर्द हुई मौसम; न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Bhasha

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई है और हवा की दिशा में बदलाव के साथ सोमवार तक तापमान के दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं.

Mumbai: एनसीपी प्रमुख शरद पवार के जन्मदिन पर आज दिव्यांगों के लिए 'महाशरद' पोर्टल होगा लॉन्च

Snehlata Chaurasia

मुंबई में YB चव्हाण सेंटर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरदपावर के जन्मदिन के अवसर पर आज शुरू होगा. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार का 80 वां जन्मदिन मनाने के लिए, राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक डिजिटल मंच शुरू करने की घोषणा की.

दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश की COVID19 टीके को 'शैतान का टीका' बताने के लिए हो रही है आलोचना

Bhasha

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके के इंतजार के बीच दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश मोगोइंग मोगोइंग ने टीके को ले कर एक विवादास्पद बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि विश्व भर में जिस टीके से उत्साह का संचार हो रहा है वह शैतान के पास से आया है.

Sharad Pawar's Birthday: 80 साल के हुए NCP चीफ शरद पवार, लता मंगेशकर ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई

Team Latestly

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. 12 दिसंबर, 1940 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में जन्में शरद पवार भारत की राजनीति का अहम हिस्सा हैं जी पिछले दशकों से यहां सक्रीय हैं.

BTC Election Results Today: असम बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, आज आएगा परिणाम

Manoj Pandey

असम में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (BTC) चुनाव का परिणाम आज परिणाम आएगा. वोटो की काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. असम में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल चुनाव के लिए दो चरणों के चुनाव के लिए मतदान बैलेट के माध्यम से किया गया था. चुनाव का पहला चरण 7 दिसंबर को हुआ था जबकि दूसरा और अंतिम चरण 10 दिसंबर को आयोजित किया गया था. पहले चरण में लगभग 77 प्रतिशत मतदान हुआ था. जबकि दूसरे चरण में 78.8 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था. जिसमें उदलगुरी और बाक्सा जिलों में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव सात दिसंबर को हुआ था. जबकि कोकराझार और चिरांग जिलों में पड़ने वाली सीटों पर 10 दिसंबर को चुनाव संपन्न हुआ था.

Coronavirus Cases Update: स्विट्जरलैंड में कोरोना वायरस के 5,136 नए मामले दर्ज, आज से नए नियम होंगे लागु

IANS

स्विट्जरलैंड और लिस्टेंस्टाइन में कोरोना वायरस के 5,136 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिससे संयुक्त रूप से कुल मामलों की संख्या 373,831 हो गई है. 'स्विस फेडरल ऑफिस ऑफ पब्लिक हेल्थ' द्वारा प्रकाशित आंकड़ों से यह जानकारी मिली.

Categories