मुख्य समाचार
Delhi Shocker: विवाद के दौरान शख्स को बेरहमी से 22 बार घोपा छुरा, मौके पर मौत
Snehlata Chaurasiaराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आयी है जहां तीन लोगों के एक ग्रुप में विवाद के दौरान एक शख्स को 22 बार चाकू घोंपने के बाद उनकी मौत हो गई. मृतक व्यक्ति अपने दो अन्य दोस्तों के साथ विवाद के दौरान था, जिन्हें भी चोटें आईं.
Rajinikanth Turns 70: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाई रजनीकांत की तस्वीर, एक्टर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
Team Latestlyसाउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लता मंगेशकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोशल मीडिया पर एक्टर को विश करते हुए ट्वीट किया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने फिक्की की 93वीं वार्षिक आम बैठक को किया संबोधित, कहा- 2020 के इस साल में देश उतार-चढ़ाव से गुजरा
IANSप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 93वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2020 के इस साल में देश उतार-चढ़ाव से गुजरा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में विदेशी निवेशकों ने रिकार्ड इनवेस्टमेंट किया है. आज देश का प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
Ind vs Aus Test Series: डेविड वार्नर के बाद यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर, ऑस्ट्रेलिया की बढ़ीं मुश्किलें
Rakesh Singhभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से शुरू हो रहे चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. जी हां टीम के युवा सलामी बल्लेबाज विल पोकोवस्की चोट की वजह से भारत के खिलाफ खेले जानें वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. पोकोवस्की के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में मार्कस हैरिस को शामिल किया गया है.
विदेश की खबरें | अमेरिका में फाइजर/बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में शुक्रवार को देश के पहले कोविड-19 टीके को मंजूरी दे दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। टीके की पहली खुराक 24 घंटे से भी कम अवधि के भीतर दी जाएगी।
खेल की खबरें | पहले टेस्ट के लिये हैरिस आस्ट्रेलियाई टीम में, पुकोवस्की बाहर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विक्टोरिया के मार्कस हैरिस को भारत के खिलाफ अगले सप्ताह एडीलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जबकि डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की चोट के कारण बाहर हो गए हैं ।
खेल की खबरें | पहले से तीसरे तक किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी को तैयार : लाबुशेन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरने को लेकर कोई बात नहीं हो रही है लेकिन अगर उनसे ऐसा कहा जाता है तो वह इसके लिये तैयार हैं ।
जरुरी जानकारी | सरकार नीति, नीयत के साथ पूरी तरह से किसानों के हित में प्रतिबद्ध: मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के उद्योग जगत से कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का आह्वान करते हुये शनिवार को कहा कि सरकार भी नीति और नीयत से पूरी तरह किसानों के हित में काम करने के लिये प्रतिबद्ध है।
निंदात्मक भाषण के लिए फिल्म से हटाए गए क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह
IANSपूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को 'निंदात्मक भाषण' के लिए निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म से हटाया दिया है. अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का पहला शेड्यूल इस हफ्ते मसूरी में शुरू हुआ है. फिल्म को लॉकडाउन से पहले मार्च के महीने में शूट करने की योजना थी.
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी व भूस्खलन के बाद बंद
Bhashaजम्मू-श्रीनगर (Jammu and Srinagar) राष्ट्रीय राजमार्ग रात भर हुई बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है जबकि जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda) जिले के गुरमुल (Gurmul) गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.
ब्रिटिश अधिकारियों ने भारतीय मिशनों के परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा सुनश्चित की: विदेश मंत्रालय
Bhashaविदेश मंत्रालय ने कहा कि लंदन और बर्मिंघम में भारतीय मिशनों के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर परिसरों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की. मंत्रालय ने इस बात का भी जिक्र किया कि वह भारत के राजनयिक परिसरों में सुरक्षा को लेकर स्थानीय अधिकारियों से निरंतर संपर्क में है.
PM Narendra Modi at FICCI Convention: पीएम मोदी बोले- 20-20 के मैच में तेजी के साथ बहुत कुछ बदलते देखा, साल 2020 ने सबको मात दी
Manoj Pandeyप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फिक्की (FICCI) की 93वीं वार्षिक आम बैठक का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा, हम लोगों ने 2020 के मैच में तेज़ी के साथ बहुत कुछ बदलते देखा है. देश, दुनिया इतने उतार-चढ़ाव से गुजरी है कि कुछ वर्षों बाद जब हम कोरोना काल को याद करेंगे तो शायद यकीन ही नहीं आएगा. जितनी तेज़ी से हालात बिगड़े उतनी ही तेज़ी के साथ सुधर भी रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, इस महामारी के समय भारत ने अपने नागरिकों के जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, ज्यादा से ज्यादा लोगों का जीवन बचाया. आज इसका नतीजा देश भी देख रहा है और दुनिया भी देख रही है.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर, सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
Bhashaपश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत शनिवार सुबह स्थिर रही. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य वेंटिलेटर पर हैं और रात में उन्हें अच्छी नींद आई.
दिल्ली: कांग्रेस ने 11 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत होने का किया दावा, सरकार पर निशाना साधा
Bhashaकांग्रेस ने दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में 11 किसानों की मौत हो गई और इसके बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार का दिल नहीं पसीज रहा. उन्होंने यह सवाल भी किया सरकार अब भी अन्नदाताओं नहीं, अपने धनदाताओं के साथ क्यों खड़ी है?
अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी नतीजों को पटलने की याचिका की खारिज
IANSअमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने टेक्सस में दायर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन वाले उस मुकदमे को खारिज कर दिया है, जिसमें जॉर्जिया, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन राज्यों में 3 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को पलटने की मांग की गई थी. बता दें कि राष्ट्रपति चुनावों में ट्रंप के 232 इलेक्टोरल वोटों की तुलना में बाइडेन को 306 वोटों से जीता दर्शाया गया है.
Lata Mangeshkar Wishes Dilip Kumar: लता मंगेशकर ने 'बड़े भाई दिलीप कुमार' को दी जन्मदिन की बधाई
IANSस्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए, उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. शुक्रवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 98 साल के हो गए.
Uttarakhand Colleges Are Set to Reopen: उत्तराखंड में 15 दिसंबर को खुलेंगे कॉलेज, इन नियमों का पालन अनिवार्य
Snehlata Chaurasiaउत्तराखंड सरकार ने राज्य में उन उच्च शिक्षा संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है, जो पिछले नौ महीने से लॉकडाउन के दौरान बंद कर दिए गए थे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 15 दिसंबर से ये उच्च शिक्षा संस्थान फिर से खोल दिए जाएंगे. स्कूल में उपस्थित होने के लिए छात्रों को आरटी-पीसीआर परीक्षण और माता-पिता से अनुमति पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता होगी.
Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना वायरस का आकड़ा 7 करोड़ के पार, 15.9 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत
IANSदुनयिाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 15.9 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. भारत 9,796,769 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि देश में मरने वालों की संख्या 142,186 पहुंच चुकी है. वर्तमान में 179,765 मौतों के साथ ब्राजील मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है.
देश की खबरें | कोविड-19: देश में एक दिन में 30,006 नए मामले, कुल मामले 98,26,775 हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस के एक दिन के भीतर 30,006 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गए। वहीं 93,24,328 लोगों के संक्रमण से उबरने से संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर शनिवार को 94.88 फीसदी हो गई।
Madhya Pradesh: बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों की मौत
Rakesh Singhमध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित किरनापुर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों की मौत हो गई. बता दें इससे पहले हाल ही में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक सहायक कमांडेंट शहीद हो गया है था, वहीं इस घटना में अन्य सात जवान घायल हो गए.