SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 27th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 27वां मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (SRH vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक समान रहा है. दोनों टीमों ने 5-5 मुकाबलों में 2-2 जीत हासिल की है, जबकि 3-3 मैचों में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर शानदार वापसी की है और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी और टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (SRH vs CSK Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की थी. आंकड़ों के अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरेगी. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और मुकेश चौधरी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 27वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (SRH vs CSK 27th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SRH vs CSK 27th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch SRH vs CSK 27th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs CSK 27th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.