दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश की COVID19 टीके को 'शैतान का टीका' बताने के लिए हो रही है आलोचना

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके के इंतजार के बीच दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश मोगोइंग मोगोइंग ने टीके को ले कर एक विवादास्पद बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि विश्व भर में जिस टीके से उत्साह का संचार हो रहा है वह शैतान के पास से आया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जोहानिसबर्ग, 12 दिसंबर: दुनिया भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से बचाव के लिए टीके के इंतजार के बीच दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश मोगोइंग मोगोइंग ने टीके को ले कर एक विवादास्पद बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि विश्व भर में जिस टीके से उत्साह का संचार हो रहा है वह 'शैतान के पास से आया है.' इस बयान के लिए प्रधान न्यायाधीश की काफी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यायाधीश मोगोइंग एक गिरजाघर में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह दावा करते हैं कि टीका लोगों के डीएनए को खराब कर देगा.

उन्होंने अपनी प्रार्थना में कहा, "जो आपकी (ईश्वर) तरफ से नहीं है, ऐसे किसी भी टीके से मैं खुद को दूर करता हूं. अगर कोई टीका है तो वह शैतान की तरफ से है, जिसका मकसद लोगों के जीवन में ‘ट्रिपल सिक्स’ (शैतान का चिह्न) लाना है और यह उनके डीएनए को खराब करेगा. ऐसा कोई भी टीका, हे ईश्वर, उसे यीशु मसीह के नाम पर अग्नि नष्ट से कर दे." मोगोइंग की इन बातों से वैज्ञानिकों और अन्य लोगों में गुस्सा है और उनका कहना है कि मोगोइंग जैसे प्रभावशाली व्यक्ति की तरफ से इस प्रकार की बातें टीके का इंतजार कर रहे लोगों को भ्रमित कर सकती हैं.

यह भी पढ़े | गुटेरेस ने मानव अधिकार दिवस पर कोविड से लड़ने में एकजुटता का किया आह्वान.

विट्स विश्वविद्यालय में वायरोलॉजी के प्रोफेसर बैरी शउब ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके कद का कोई व्यक्ति लोगों को गुमराह कर रहा है क्योंकि इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए टीका एक अहम हिस्सा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतना प्रभावशाली व्यक्ति इसे नियंत्रित करने के प्रयासों का विरोध कर रहा है."

मानवाधिकार संगठन 'अफ्रीका4पैलस्टीन' ने भी मोगोइंग के इस बयान की निंदा की है. वहीं न्यायाधीश ने टीके पर उनकी टिप्पणी को ले हो रही आलोचनाओं को खारिज किया और शुक्रवार सुबह एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि उन्हें अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है. उन्होंने कहा,‘‘ यह आजाद मुल्क है. मुझे चुप नहीं कराया जा सकता. मुझे परिणामों की चिंता नहीं है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

 

Share Now

Tags

Coronavirus Coronavirus Death in India Coronavirus Impact Coronavirus in india Coronavirus lockdown Coronavirus Outbreak Coronavirus Pandemic Coronavirus Scare COVID 19 covid-19 Global Epidemic COVID-19 In India COVID-19 Scare COVID19 टिका Fight Against Coronavirus live breaking news headlines Lockdown Novel Social Distancing ऑपरेशन शील्ड कन्टेनमेंट जोन कोरोना के खिलाफ जंग कोरोना वायरस कोरोना वायरस का कहर कोरोना वायरस का खौफ कोरोना वायरस का डर कोरोना वायरस महामारी कोरोना वायरस से मौत कोरोना से जंग कोविड-19 कोविड-19 महामारी कोविड-19 वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण कोविड-19 से हाहाकार क्वारंटाइन सेंटर दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका न्यायाधीश टीका नोवेल कोरोना वायरस प्रधान न्यायाधीश भारत में कोरोना वायरस भारत में कोविड-19 लॉकडाउन लॉकडाउन का उल्लंघन शैतान का टीका सोशल डिस्टेंसिंग हॉटस्पॉट जोन

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड