मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन पर दी बधाई

Bhasha

आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और दक्षिण और हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों हस्तियों को ट्वीट कर जन्मदिन हार्दिक बधाई दीं. रजनीकांत ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का भी फैसला किया है.

Rajinikanth Turns 70: रजनीकांत के जन्मदिन पर आया शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट, थलाइवा के लिए कही ये बड़ी बात

Team Latestly

दक्षिण और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता रजनीकांत आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. जिंदगी के इन 70 सालों में उन्होंने जो सफलता हासिल की है वो बहुत ही कम लोगों को नसीब होती है. देश और दुनिया में मौजूद उनके चाहनेवाले आज सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश की कोविड-19 टीके को ‘‘शैतान का टीका’’ बताने के लिए आलोचना

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीके के इंतजार के बीच दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश मोगोइंग मोगोइंग ने टीके को ले कर एक विवादास्पद बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि विश्व भर में जिस टीके से उत्साह का संचार हो रहा है वह ‘‘ शैतान के पास से आया है।’’ इस बयान के लिए प्रधान न्यायाधीश की काफी आलोचना हो रही है।

Happy Birthday Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Rakesh Singh

देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार यानि आज ट्वीट करते हुए दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है. रजनीकांत का जन्म आज ही के दिन 12 दिसंबर साल 1950 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ था. दक्षिण भारत में रजनीकांत के प्रति लोगों की दीवानगी इस कदर है की लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं.

Punjab Night Curfew Till Next Year! पंजाब में न्यू ईयर तक बढ़ा नाइट कर्फ्यू, इंडोर और आउटडोर समारोह में कड़े नियम लागू

Snehlata Chaurasia

शादियों और पार्टियों में COVID से संबंधित धाराओं के विभिन्न उल्लंघनों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 1 जनवरी 2021 तक राज्य के सभी शहरों और कस्बों में नाईट कर्फ्यू (रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक) के विस्तार का आदेश दिया.

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने 1100 करोड़ के अंतर्राष्ट्रीय घोटाले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

IANS

प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले और 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के अंतर्राष्ट्रीय हवाला से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल होने के आरोप में गुप्त रूप से मुद्रा का व्यापार करने वाले नाइसर कोठारी को गिरफ्तार किया है. कोठारी ने जानबूझकर और सक्रिय रूप से अपराध की आय को बढ़ाने में खुद को शामिल किया.

Happy Birthday Yuvraj Singh: अपना 39वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे युवराज सिंह, ये है बड़ी वजह

Rakesh Singh

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का आज 39वां जन्मदिन है, लेकिन उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है. युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इस साल, मैं अपना जन्मदिन मनाने के बजाय, हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवन रेखा हैं.

गोवा: जिला पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू, COVID19 महामारी को देखते हुए सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

IANS

गोवा में जिला पंचायत चुनावों के लिए शनिवार की सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है. इन चुनावों में 48 निर्वाचन क्षेत्रों से 203 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी. कोविड-19 महामारी का प्रकोप होने के बाद राज्य में पहली बार बड़े स्तर पर चुनाव हो रहे हैं.

Farmers Protest: किसान आंदोलन का 17वां दिन, दिल्ली-जयपुर हाइवे आज करेंगे जाम- भारी पुलिस बल तैनात

Manoj Pandey

किसान आंदोलन (Farmers Protest) शनिवार को 17वें दिन भी जारी है. सरकार के चर्चा के बाद भी बात नहीं बनी. किसान संगठनों के नेता तीनों नये कृषि कानूनों (New Farm Law) को निरस्त करवाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. इसके साथ ही किसानों ने सरकार से बातचीत का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. वहीं, अब किसानों ने अपने आंदोलन को और भी तेज करने का फैसला लिया है. इस दौरान दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Delhi-Jaipur Highway) पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी किसान संगठनों ने दी है. दूसरी तरफ दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे पर भी चक्का जाम करने का फैसला लिया है. जिसके मद्देनजर दिल्ली के आसपास आज भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

नाइजीरिया: बोर्नो में दो कारों में विस्फोट से 4 की मौत, दुर्घटना में 8 लोग हुए घायल

IANS

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो में दो कारों में विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के नाइजीरिया प्रतिनिधिमंडल ने यह जानकारी दी. फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Sidharth Shukla Birthday: सिद्धार्थ शुक्ला के 40वें जन्मदिन पर उमड़ा शहनाज गिल का प्यार, Video शेयर कर दी बधाई

Team Latestly

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई संदेश भेजकर विश कर रहे हैं. उनके कई सारे फैन क्लब्स ने भी उनके इस जन्मदिन को खास बनाने के लिये ट्विटर पर अनेकों ट्वीट्स करके उन्हें ट्रेंड भी करवाया है.

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश, तापमान और कम होने की संभावना

Snehlata Chaurasia

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जिससे अब तापमान में गिरावट आने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक चेतावनी में कहा, "अगले 2 घंटों के दौरान दक्षिण-दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट, चांदपुर, बिजनौर, नजीबाबाद और सहारनपुर में हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी.

RRB Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए 15 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा, यहां पढ़ें सभी अपडेट

Laxmi Pandey

रेलवे नई नियुक्तियों के लिए परीक्षा संचालित करने जा रही है. यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी. एग्जाम 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. तीन चरणों में होने वाली यह परीक्षा में 15 दिसंबर से शुरू होगी और 18 दिसंबर को खत्म होगी. कोरोना महामारी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Happy Birthday Yuvraj Singh: आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं युवराज सिंह, जानें क्रिकेट करियर में कैसा रहा है उनका सफर

Rakesh Singh

टीम इंडिया के पूर्व महान ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह शनिवार यानि आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. युवराज सिंह का जन्म आज ही के दिन 12 दिसंबर 1981 में पंजाब स्थित चंडीगढ़ शहर में हुआ था. युवराज के पिता का नाम योगराज सिंह है, जो भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं. वहीं उनकी उनकी पत्नी का नाम हेजल कीच है, जो भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल हैं.

देश की खबरें | रक्त एवं चावल में धातु और सब्जियों में कीटनाशक की अधिक मात्रा है रहस्यमयी बीमारी के लिए जिम्मेदार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में लोगों को हो रही एक रहस्यमयी बीमारी के लिए रक्त में सीसा और निकल, चावल में पारा, सब्जियों में कीटनाशक और खर-पतवार नाशक दवाइयों की अत्यधिक मात्रा जिम्मेदार है। शुक्रवार को एक विश्लेषात्मक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

देश की खबरें | हमारी स्वतंत्र विदेश नीति है : रूस के विदेश मंत्री के बयान पर भारत ने कहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसकी हमेशा से अपने राष्ट्रीय हितों पर आधारित स्वतंत्र विदेश नीति रही है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उसका दृष्टिकोण किसी देश के खिलाफ नहीं है।

मध्य प्रदेश: विधानसभा उपचुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों ने BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया कारण

Kevin Lad

मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुए विधानसभा के उपचुनाव में 9 स्थानों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और इसमें हारने वाले ज्यादातर उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं.

देश की खबरें | बॉलीवुड अभिनेत्री आर्या बनर्जी कोलकाता में अपने आवास पर मृत पायी गयी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘द डर्टी पिक्चर’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी, दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली सरकार के एक शीर्ष अधिकारी लापता

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) के एक शीर्ष अधिकारी लापता हो गए हैं।

देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में शाह, शेखावत से भेंट की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

Categories