देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में शाह, शेखावत से भेंट की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद (तेलंगाना), 11 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

ऐसे माना जा रहा है कि बैठकों में राज्य से मुद्दे मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़े | Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखेगी राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम.

गौरतलब है कि राज्य सरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून को लागू करने के आश्वासन के साथ-साथ केन्द्र सरकार से विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए धन भी चाहती है।

हाल ही में संपन्न हुए ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनावों के बाद राव और शाह की यह पहली मुलाकात है। चुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही थी और भगवा पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार करने वाले प्रमुख नेताओं में शाह भी शामिल थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 127 नए केस, पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 2,14,432 हुई: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निकाय चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहतरीन रहा, उसे कुल 150 में से 48 सीटें मिली। पार्टी को इससे पहले 2016 के चुनाव में महज चार सीटें मिली थीं।

हालांकि, चुनाव में टीआरएस 56 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और स्थानीय निकाय पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रही, लेकिन 2016 में मिली 99 सीटों के मुकाबले उसे काफी नुकसान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान