देश की खबरें | रक्त एवं चावल में धातु और सब्जियों में कीटनाशक की अधिक मात्रा है रहस्यमयी बीमारी के लिए जिम्मेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में लोगों को हो रही एक रहस्यमयी बीमारी के लिए रक्त में सीसा और निकल, चावल में पारा, सब्जियों में कीटनाशक और खर-पतवार नाशक दवाइयों की अत्यधिक मात्रा जिम्मेदार है। शुक्रवार को एक विश्लेषात्मक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 11 दिसंबर आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में लोगों को हो रही एक रहस्यमयी बीमारी के लिए रक्त में सीसा और निकल, चावल में पारा, सब्जियों में कीटनाशक और खर-पतवार नाशक दवाइयों की अत्यधिक मात्रा जिम्मेदार है। शुक्रवार को एक विश्लेषात्मक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

हालांकि, आज बीमारी के सिर्फ चार नए मामले आए हैं। लेकिन जिले में अभी तक कुल 613 लोग इससे ग्रसित हुए हैं, जिनमें से 13 का फिलहाल इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: विधानसभा उपचुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों ने BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया कारण.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान ने सरकार को जो रिपोर्ट सौंपी है उसके अनुसार, मरीजों के रक्त में सीसा और निकल की मात्रा मिली है लेकिन पीने के पानी में ऐसा कोई प्रदूषण नहीं मिला है।

राष्ट्रीय पोषण संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए विश्लेषण में चावल में पारा और सब्जियों में कीटनाशक और खर-पतवार नाशक दवाइयों की अत्यधिक मात्रा होने का प्रमाण मिला है।

यह भी पढ़े | Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखेगी राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम.

संस्थान को अपने विश्लेषण में रक्त में ऑरगेनोफॉस्फोरस की मात्रा भी मिली है लेकिन उसका कहना है कि उसे अध्ययन करना होगा कि यह मनुष्य के भीतर कैसे पहुंचा है।

ऑरगेनोफॉस्फोरस एक प्रकार का यौगिक है जो मनुष्यों के लिए बहुत नुकसानदेह होता है।

आंध्रप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वायु और पानी की गुणवत्ता का अध्ययन किया गया और उसे दोनों ही में किसी भी भारी धातु की उपस्थिति का प्रमाण नहीं मिला है।

इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन को भी अपने विश्लेषण दूध के नमूनों में कोई भारी धातु नहीं मिला है।

राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त के. भास्कर के अनुसार, मांस और मछली के विश्लेषण की रिपोर्ट आनी अभी शेष है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान