Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश, तापमान और कम होने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जिससे अब तापमान में गिरावट आने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक चेतावनी में कहा, "अगले 2 घंटों के दौरान दक्षिण-दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट, चांदपुर, बिजनौर, नजीबाबाद और सहारनपुर में हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी.

दिल्ली में आज हुई हल्की बारिश , (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जिससे अब तापमान में गिरावट आने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक चेतावनी में कहा, "अगले 2 घंटों के दौरान दक्षिण-दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट, चांदपुर, बिजनौर, नजीबाबाद और सहारनपुर में हल्की तीव्रता वाली बारिश होगी." आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दिन बारिश होती है, जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में तापमान में गिरावट का संकेत है.

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बर्फबारी हुई है. भारतीय मौसम के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी. वहीं न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बर्फबारी, कश्मीर के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

देखें ट्वीट:

बता दें कि गुरुवार 10 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके अलावा राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी 11 दिसंबर को बेहद खराब थी. हालांकि हल्की बारिश और हवा का बहाव तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद एयर क्वालिटी में सुधार की संभावना है. बता दें कि कल 11 दिसंबर को मुंबई में हल्की बारिश के कारण मुंबई का तापमान भी गिरा है और सर्द हावाएं चल रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Toss Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस