देश की खबरें | हमारी स्वतंत्र विदेश नीति है : रूस के विदेश मंत्री के बयान पर भारत ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसकी हमेशा से अपने राष्ट्रीय हितों पर आधारित स्वतंत्र विदेश नीति रही है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उसका दृष्टिकोण किसी देश के खिलाफ नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसकी हमेशा से अपने राष्ट्रीय हितों पर आधारित स्वतंत्र विदेश नीति रही है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर उसका दृष्टिकोण किसी देश के खिलाफ नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले, रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव ने आरोप लगाया था कि पश्चिमी देश हिंद-प्रशांत रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए ‘चीन विरोधी रूख’ में भारत को भी शामिल करने के वास्ते ‘‘आक्रामक और कुटिल’’ नीति अपना रही हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: विधानसभा उपचुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों ने BJP नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया कारण.

लावरोव की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत का रूख मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र का है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून 2018 में शांगरी ला वार्ता में अपने संबोधन में कह चुके हैं कि भारत हिंद प्रशांत क्षेत्र को रणनीति के तौर पर या सीमित सदस्यों के समूह के प्रभुत्व या खेमेबाजी के तौर पर नहीं देखता है। यह रुख मुक्त, खुले और समावेशी क्षेत्र के लिए है।’’

यह भी पढ़े | Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखेगी राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम.

लावरोव ने रूस में एक कार्यक्रम में आरोप लगाया था कि अमेरिकी नेतृत्व में कुछ पश्चिमी देश भारत के साथ रूस के करीबी संबंधों को कमतर करने के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘कुटिल, आक्रामक नीति अपना रहे पश्चिमी देशों की नजर भारत पर है और वे, तथाकथित ‘क्वाड’ के जरिए हिंद-प्रशांत रणनीति को बढ़ावा देकर भारत को चीन विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

‘क्वाड’ समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं और इसका मुख्य लक्ष्य मुक्त और सबके लिए खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करना है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत की हमेशा से अपने राष्ट्रीय हितों पर आधारित स्वतंत्र विदेश नीति रही है। हम आशा करते हैं कि हमारे सारे भागीदार इसे अच्छी तरह से जानते हैं और इसकी सराहना करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान