श्रीदेवी की बरसी पर जाह्नवी कपूर ने ये इमोशनल पोस्ट लिखकर किया अपनी मां को याद!
श्रीदेवी का निधन हुए आज पूरे एक साल बीत चुके हैं. उनकी बरसी पर आज उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने ये पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया है
बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) का निधन हुए आज पूरे 1 साल बीत चुके हैं. उनकी बरसी के मौके पर उनका पूरा परिवार आज उन्हें तहे दिल से याद कर रहा है. ऐसे में उनकी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का उन्हें याद करके भावुक होना लाजमी है. जाह्नवी ने आज एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखकर सोशल मीडिया पर अपनी मां को श्रद्धांजलि दिया.
जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरा दिल हमेशा भारी रहेगा. लेकिन मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी क्योंकि इसमें तुम रहती हो."
View this post on Instagram
My heart will always be heavy. But I’ll always be smiling because it has you in it.
इससे पहले जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तब भी जाह्नवी ने एक पोस्ट लिखकर अपनी मां को खो देने का दर्द बयां किया था. उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपनी मां को वादा किया कि वो उनके हर सपने को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगी.
बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया. वो वहां अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गईं थी जहां बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया.
ये भी पढ़ें: जब अचानक दुबई से आई थी श्रीदेवी के निधन की खबर, बेटी जाह्नवी कपूर का हुआ था ये हाल
निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया जहां फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके हजारों फैंस ने उन्हें आखिरी अलविदा देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
आज उन्हें गुजरे हुए भले ही एक साल बीत चूका ह लेकिन जाह्नवी के इस पोस्ट से ये बात साफ है कि उनका परिवार आज भी उन्हें खो देने के गम से पूरी तरह उभर नहीं पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

