'एक भी बेगुनाह को मारना, पूरी कायनात को मारने के बराबर है', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले सलमान खान
पहलगाम आतंकी हमले पर अभिनेता सलमान खान ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि "एक भी मासूम की मौत, पूरी कायनात की मौत के बराबर है."
Salman Khan Statement On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में अब तक 26 बेगुनाह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 17 लोग घायल हैं. इस भयावह घटना ने जहां देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है, वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस हमले को लेकर गहरा दुख जताया है.
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा: "कश्मीर, जो धरती पर जन्नत माना जाता है, आज नरक में बदलता जा रहा है. बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. मेरा दिल उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने अपनों को खोया है. एक भी मासूम की मौत, पूरी कायनात की मौत के बराबर है.
Kashmir,heaven on planet earth turning into hell. Innocent people being targeted, my heart goes out to their families . Ek bhi innocent ko marna puri kainath ko marne ke barabar hai
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 23, 2025
कश्मीर में फिर से आतंकी साया
पहलगाम में हुआ यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अमन और टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास में लगी हुई थीं. हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों को घेर लिया है.
देशभर में आक्रोश, सरकार की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

