सलमान खान के 'बीइंग ह्यमन' फाउंडेशन को मनी लॉन्डरिंग का अड्डा बताकर फंसे अभिनव कश्यप, अरबाज खान ने कोर्ट में घसीटा
सलमान खान और अभिनव कश्यप के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभिनव ने कुछ ही समय पहले अपने फेसबुक पेज पर सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन्होंने मिलकर उनका करियर बर्बाद कर दिया.