बॉलीवुड

उर्मिला मातोंडकर के परिवार के इस खास सदस्य की हुई मौत, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके जताया शोक

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अपने एक बेहद खास सदस्य को खो देने के चलते काफी दुखी हैं. उनके पेट डॉग स्टड की मौत हो गई जिसके चलते उर्मिला माफी मायूस नजर आईं.

उर्मिला मातोंडकर के परिवार के इस खास सदस्य की हुई मौत, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करके जताया शोक
उर्मिला मातोंडकर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) अपने एक बेहद खास सदस्य को खो देने के चलते काफी दुखी हैं. उनके पेट डॉग स्टड (Stud) की मौत (Death) हो गई जिसके चलते उर्मिला माफी मायूस नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर स्टड को याद किया है. उर्मिला ने उसके साथ अपनी एक सेल्फी फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है.

उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे स्टड को विदाई. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले. मेरे शब्द बयां नहीं कर सकते तुम उससे ज्यादा थी. कोई भी तुम्हारी जगह नहीं ले सकता और ना ही इस दुख को कम कर सकता है. अपने अटूट प्रेम के लिए तुम हमेशा याद रहोगे, हमेशा से बेहद प्यार और हमारे दुलारे."

ये भी पढ़ें: उर्मिला मातोंडकर ने CAA को बताया काला कानून, अंग्रेजों के रोलेट एक्ट से की तुलना

उर्मिला के इस पोस्ट से पता चलता है कि अपने पेट डॉग से उन्हें काफी लगाव था और उसके चले जाने वो बेहद दुखी हैं. कहते हैं कि पालतू जानवर भी मनुष्यों के अच्छे दोस्त होते हैं और ये बात भी यहां बखूभी देखी जा सकती है क्योंकि स्टड को खो देने का गम उर्मिला के लिए भी अपने किसी परिवार के सदस्य को खो देने के समान ही है.

बता दें कि बीते लोकसभा चुनाव में उर्मिला कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ी थी. यहां उनका सामना बीजेपी (BJP) के गोपाल शेट्टी से हुआ था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके कुछ समय बाद उर्मिला ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).