बॉलीवुड

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह, मोनालिसा और अक्षरा सिंह के हॉट सॉन्ग 'दिया गुल करा रानी' ने इंटरनेट पर मचाया हडकंप, करोड़ों बार देखा गया Video

भोजपुरी गानों ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपने बोल्डनेस से बवाल मचा रखा है. पवन सिंह के साथ मोनालिसा और अक्षरा सिंह का हॉट सॉन्ग 'दिया गुल करा रानी' एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचाता हुआ नजर आ रहा है.

Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह, मोनालिसा और अक्षरा सिंह के हॉट सॉन्ग 'दिया गुल करा रानी' ने इंटरनेट पर मचाया हडकंप, करोड़ों बार देखा गया Video
मोनालिसा, पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Photo Credits: Youtube)

Bhojpuri Hot Song Video: भोजपुरी गानों ने एक बार फिर इंटरनेट पर अपने बोल्डनेस से बवाल मचा रखा है. पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ मोनालिसा (Monalisa) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का हॉट सॉन्ग 'दिया गुल करा रानी' (Diya Gul Kara Rani) एक बार फिर सोशल मीडिया पर बवाल मचाता हुआ नजर आ रहा है. इस गाने में मोनालिसा पवन सिंह के साथ बोल्ड सीन्स (Bold Scenes) और रोमांटिक सीन्स (Romantic Scenes) में नजर आ रही हैं. गाने के बोल भी बिलकुल देसी रोमांटिक टच से भरे हुए हैं.

इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा बेड पर डांस और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 करोड़ 22 लाख 88 हजार 785 लोग देख चुके हैं और ये काफी ट्रेंड भी कर रहा है. भोजपुरी गानों की हिट सॉन्ग्स में यकीनन इस गाने का भी अब शामिल हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Hot Bhojpuri Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और रानी चटर्जी का डांस कम्पटीशन देखकर खेसारी लाल यादव भी हुए दंग, देखें हॉट वीडियो

गौरतलब है कि इस गाने में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं. गाने के अंत में दिखाया गया है कि अक्षरा पवन और मोनालिसा को रोमांस करते हुए देख लेती हैं जिसके बाद उन्हें काफी दुख होता है.

बात करें मोनालिसा की तो वो अपने हॉट और सेक्सी अंदाज के लिए मशहूर हैं. इन दोनों वो स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर 2' में डायन की भूमिका निभाती दिखाई दे रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).