कंगना रनौत ने कहा- ऋतिक रोशन ने मेरे उपर Gold Digger का टैग लगा दिया था, लेकिन आज वो रेंट के घर में रहता है
कंगना रनौत कहती है कि लेकिन आज सच्चाई ये है कि मेरा एक्स अपने पिता के दिए रेंट के घर में रहता है और मैंने अपना खुद का घर और ऑफिस खरीदा है.
बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बिंदास अंदाज से भला कौन नहीं वाकिफ है. कंगना हर मुद्दे पर अपनी राय पूरी बेबाकी से रखती हैं. उनकी इसी बेबाकी के चलते खबरों का बाजार गर्म हो जाता है. ऐसे में अब कंगना ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाए. दरअसल ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ उनके रिश्ते ने खूब खबरें बनाई. ऋतिक ने जहां इस पूरे मामले पर चुप्पी बनाए रखने में भरोसा रखा वहीं कंगना खुलकर इल्जाम लगाए. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. कंगना ने पिंकविला से ख़ास बात करते हुए कहा मेरे एक्स जिसके साथ कानूनी लड़ाई चल रही है उसने मेरे उपर Gold Digger का टैग लगा दिया था.
कंगना अपने बयान में कहती हैं कि अगर मैं अपनी जर्नी को देखूं तो गर्व महसूस होता है. कुछ साल पहले ही मैंने अपने एक्स (ऋतिक रोशन) के साथ रिश्ता तोड़ा जिसके बाद पूरी लीगल लड़ाई चली. मुझे याद है ये चर्चा का विषय बन गया था कि मैंने छोटे शहर से आई लड़की हूं. जो उसके पैसों के पीछे हूं. ऐसा था कि मैं गोल्ड डिगर हूं.
कंगना आगे कहती है कि लेकिन आज सच्चाई ये है कि मेरा एक्स अपने पिता के दिए रेंट के घर में रहता है और मैंने अपना खुद का घर और ऑफिस खरीदा है. जबकि वो अपने दोस्तों से कहता था कि मैंने उसके पैसों के पीछे हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

