बॉलीवुड

Marina Kuwar Photos: सोनू निगम-भूषण कुमार विवाद के बाद सुर्खियों में आई मरीना कुंवर हैं बेहद खुबसूरत, देखें उनकी कुछ दिलकश तस्वीरें

सोनू निगम और भूषण कुमार विवाद में एक नया नाम सामने उभरकर आया है और वो मरीना कुंवर. सोनू निगम ने हाल ही में भूषण कुमार को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मरीना से संबंधित उनके वीडियोज मौजूद हैं.

Marina Kuwar Photos: सोनू निगम-भूषण कुमार विवाद के बाद सुर्खियों में आई मरीना कुंवर हैं बेहद खुबसूरत, देखें उनकी कुछ दिलकश तस्वीरें
मरीना कुंवर (Photo Credits: Instagram)

Marina Kuwar Photos: सोनू निगम (Sonu Nigam) और भूषण कुमार (Bhushan Kumar) विवाद में एक नया नाम सामने उभरकर आया है और वो मरीना कुंवर. सोनू निगम ने हाल ही में भूषण कुमार को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास मरीना से संबंधित उनके वीडियोज मौजूद हैं. अगर भूषण ने उन्हें तंग करने की कोशिश की तो वो उसे यूट्यूब (Youtube) पर अपलोड कर देंगे. भूषण को एक्सपोज (Expose) करने की धमकी देने के बाद लोग भी जानना चाहते हैं कि आखिर मरीना हैं कौन?

मरीना एक मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं जिनका जन्म दिल्ली के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. सोनू निगम द्वारा उनका जिक्र करने के बाद वो सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इंटरनेट पर उनके कई सारे फोटोज और वीडियोज देखने को मिले हैं जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है.

मरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कई हॉट फोटोज (Hot Photos) और वीडियोज अपलोड किये हैं. इन्हें काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स भी मिले हैं. मरीना का ग्लैमरस अंदाज फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है. ये भी पढ़ें: Sonu Nigam Threatens to Expose Bhushan Kumar: सोनू निगम ने T-Series के भूषण कुमार को सरेआम दी धमकी, कहा- मरीना कुंवर याद है ना, उसका पूरा Video है मेरे पास!

31 वर्षीय मरीना के इंस्टाग्राम पर 2 लाख 58 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और लोग उनके इस अंदाज के दीवाने हैं. ये भी पढ़ें: Who is Marina Kuwar? जानें कौन है मरीना कुंवर जिसे लेकर सोनू निगम ने दी है भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी

आपको बता दें कि मरीना जिंदगी तुमसे, जग्गू दादा, सीआईडी और शपथ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. वो बॉलीवुड फिल्मों में काम के लिए भी काफी संघर्ष कर रही हैं. वो टीवी के प्रचार और म्यूजिक एलबम्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).