Fact Check: सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके पेट डॉग फज की भी हुई मौत? जानें इस वायरल खबर की सच्चाई
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के अब एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि उनकी याद में उनके पेट डॉग फज की भी मौत हो गई है.
- Read in
- English
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के अब एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर खबर वायरल (Viral) हो रही है कि उनकी याद में उनके पेट डॉग फज (Fudge) की भी मौत हो गई है. फेसबुक, ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस बात को लेकर चर्चा की जा रही थी और कहा जा रहा था कि अपने मालिक की याद में उस पेट डॉग की भी दर्दनाक तरीके से मौत (Death) हो गई है. लेकिन बताना चाहेंगे कि ये खबरें पूरी तरह से गलत और झूठी हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत का पेट डॉग फज स्वस्थ है और साथ ही एक्टर के अन्य तीन पेट डॉग्स भी उनके पवना स्थित घर पर सही सलामत हैं. सुशांत को लेकर की जा रही चर्चा के बीच इस झूठी खबर को फैलाया जा रहा था.
ये है वो फेक पोस्ट जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है:
News Coming that Sushant's Dog Fudge is also Died
He stopped eating....💔#FIRForSushantUnder302 pic.twitter.com/AgkCjf21FX
— Shivam ❤️ Love You Sushant (@Intrepid_SK) June 22, 2020
इस पोस्ट में ये कहा जा रहा है कि अपने मालिक की मौत के चलते वो बेहद दुखी है और बीते काफी दिनों से कुछ भी खा-पी नहीं रहा था. इसी के चलते अब उसकी मौत हो गई है. लेकिन असल में ये खबरें गलत हैं. गौरतलब है कि हाल ही में फज की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो फोन पर सुशांत की फोटो को देखता हुए बेहद दुखी नजर आया था. लेकिन सच्चाई ये है कि वो बिलकुल स्वस्थ है और उसका काफी ख्याल रखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

