बॉलीवुड

अली जफर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फोटो शेयर कर लिखा- वो रात मुझे आज भी याद है

पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफ़र ने भी सुशांत के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है. एक्टर अली जफर ने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें याद किया है.

अली जफर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फोटो शेयर कर लिखा- वो रात मुझे आज भी याद है
अली जफर सुशांत के साथ (Image Credit: Instagram)

14 जून की सुबह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर करते दिखाई दिए. ऐसे में अब पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफ़र ने भी सुशांत के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है. एक्टर अली जफर ने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें याद किया है.

अली जफर (Ali Zafar) ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'थैंक्यू इस फोटो को शेयर करने के लिए शबीना. मुझे ये रात अच्छे तरीके से याद है. वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे शालीन और बेहतरीन इंसान थे. वो जिंदगी से भरपूर इंसान थे और वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे. अब भी मैं उनकी मौत से उबर नहीं पा रहा हूं.' इसके साथ ही अली ने रोहिणी अय्यर और शबीना को भी टैग किया. जो इस तस्वीर में भी नजर आ रही हैं. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत और शाहरुख खान का थ्रोबैक वीडियो हो रहा हैं वायरल, किंग खान ने गले लगाकर बरसाया था प्यार

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रोहिणी अय्यर से भी पूछताछ की गई थी और पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया था. आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से ही बॉलीवुड में एक बार फिर नेपोटिज्म और डिप्रेशन का मुद्दा गरमा गया है. सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर और सलमान खान पर जमकर निशाना साधते दिखाई दिए थे. जिसके बाद सलमान खान ने ट्वीट करके फैंस से सुशांत के परिवार और फैंस के दुख में शामिल होने की अपील की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).