सुशांत सिंह राजपूत "छिछोरे" की सफलता के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म!
स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन ने देश को हिलाकर रख दिया है. अभिनेता के पास ऐसी कई प्रोजेक्ट्स थे जो लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाले थे. सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' न केवल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट थी, बल्कि 2019 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी.
स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आकस्मिक निधन ने देश को हिलाकर रख दिया है. अभिनेता के पास ऐसी कई प्रोजेक्ट्स थे जो लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाले थे. सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' (Chhichhore) न केवल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट थी, बल्कि 2019 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी.
निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala), जिन्होंने छिछोर में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था, उन्होंने फिल्म की सफलता के बाद एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता को साइन किया था. आगामी फिल्म के लिए, सुशांत को पहले से ही एक साइनिंग अमाउंट दे दी गयी थी. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के साथ लॉरेन गॉटलीब का ये चैट देखकर आंखें हो जाएंगी नम
Let us not buy narrative that #sushantsinghrajput had no work. After much loved Chhichhore Sajid Nadiadwala signed Sushant for another film & paid signing amount. Rumi Jaffrey was planning a film too. Talent is appreciated in the industry. Depends on what your expectations are.
— kavereeb (@kavereeb) June 20, 2020
कावेरी बामजई (Kaveree Bamzai) ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, सुशांत सिंह के पास काम नहीं था इस कहानी पर विश्वास नहीं होता. फिल्म 'छिछोरे' के सक्सेस और दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिलने के बाद साजिद नाडियादवाला ने सुशांत सिंह राजपूत को एक और फिल्म के लिए साइन किया था और साइनिंग अमाउंट भी दिया गया था. रूमी जाफरी सुशांत के साथ एक और फिल्म की प्लानिंग भी कर रहे थे. इंडस्ट्री में टैलेंट को सराहा जाता है. यह तो आपकी अपेक्षाओं पर निर्भर रहता है."
अभिनेता जल्द एक रूमी जाफरी के साथ काम फिल्म में काम करने के लिए तैयार थे, जिसकी शूटिंग इस साल से शुरू होने वाली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

