Marina Kuwar ने एक बार फिर डिप्रेशन को लेकर किया ट्वीट, लिखा- चोट रूह की है
ऐसे में अब एक बार फिर मरीना ने ट्वीट करके कुछ ऐसा लिखा है जिससे समझ आता है कि वो कितनी डिप्रेशन में हैं. मरीना ने इस बार अपने दिल की बात लिखने के लिए शायरी का सहारा लिया है.
पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर मरीना कुंवर (Marina Kuwar) का नाम चर्चा में आ गया है. सोनू निगम (Sonu Nigam) ने म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) में माफिया राज पर बात करते टी सीरीज के भूषण कुमार (Bhushan Kumar) को धमकी देते हुए मरीना कुंवर का नाम लिया था. जिसके बाद से मरीना खबरों में हैं. जिसके बाद मरीना ने ट्वीट करते हुए अपनी चुप्पी थोड़ी थी. मरीना ने ट्वीट करते हुए बताया था कि इन सब के चलते वो दोबारा से डिप्रेशन का शिकार होती जा रही हैं.
ऐसे में अब एक बार फिर मरीना ने ट्वीट करके कुछ ऐसा लिखा है जिससे समझ आता है कि वो कितनी डिप्रेशन में हैं. दरअसल मरीना ने इस बार अपने दिल की बात लिखने के लिए शायरी का सहारा लिया है. मरीना ने लिखा कि अधूरी कहानी पर खामोश होठों का पहरा है, चोट रूह की है इसलिए दर्द जरा गहरा है. इसके साथ ही उन्होंने डिप्रेशन, लाइफ, स्ट्रेस और दर्द जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है. यह भी पढ़े: Marina Kuwar Latest Tweet: भूषण कुमार को सोनू निगम की धमकी के बाद मरीना कुंवर ने तोड़ी चुप्पी, किया ये ट्वीट
अधूरी कहानी पर खामोश होठों का पहरा है,
चोट रूह की है इसलिए दर्द जरा गहरा है.#life #stress #sadness #depression #pain 💔🙏💔 pic.twitter.com/RO6Zoddo4p
— Marina kuwar (@marinakuwar) June 23, 2020
आपको बता दे कि इससे पहले भी मरीना ने पूरा मामला उठने के बाद ट्विटर पर लिखा कि, "जब कुछ अनचाही घटनाओं के कारण आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है, उस समय आप डिप्रेशन में चले जाते हो. कोई नहीं जानता कि ये चीजें कितनी बुरी तरह से आपकी जिंदगी को प्रभावित करती है. कई बार हम हार मानकर अपनी जिंदगी को त्याग देते हैं. डिप्रेस्ड महसूस कर रही हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

