बॉलीवुड

Marina Kuwar Latest Tweet: भूषण कुमार को सोनू निगम की धमकी के बाद मरीना कुंवर ने तोड़ी चुप्पी, किया ये ट्वीट

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के विवाद में हाल ही में टीवी एक्ट्रेस मरीना कुंवर का नाम सामने आया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर जगह मरीना को लेकर चर्चा की जाने लगी.

Marina Kuwar Latest Tweet: भूषण कुमार को सोनू निगम की धमकी के बाद मरीना कुंवर ने तोड़ी चुप्पी, किया ये ट्वीट
सोनू निगम, मरीना कुंवर और भूषण कुमार (Photo Credits: Instagram)

Marina Kuwar Latest Tweet: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के विवाद में हाल ही में टीवी एक्ट्रेस मरीना कुंवर का नाम सामने आया था. इसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर हर जगह मरीना को लेकर चर्चा की जाने लगी. हर कोई ये जानना चाहता था कि मरीना कौन हैं? वैसे मरीना जहां इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं वहीं इस विवाद को लेकर उन्होंने चुप्पी साध रखी थी.

लेकिन अब मरीना ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि इस विवाद का असर उनपर भी काफी हद तक पड़ रहा है. मरीना ने ट्वीट करते हुए बताया कि इन सब के चलते वो दोबारा से डिप्रेशन का शिकार होती जा रही हैं. ये भी पढ़ें: Who is Marina Kuwar? जानें कौन है मरीना कुंवर जिसे लेकर सोनू निगम ने दी है भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी

मरीना ने ट्विटर पर लिखा, "जब कुछ अनचाही घटनाओं के कारण आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है, उस समय आप डिप्रेशन में चले जाते हो. कोई नहीं जानता कि ये चीजें कितनी बुरी तरह से आपकी जिंदगी को प्रभावित करती है. कई बार हम हार मानकर अपनी जिंदगी को त्याग देते हैं. डिप्रेस्ड महसूस कर रही हूं."

ये भी पढ़ें: Marina Kuwar Photos: सोनू निगम-भूषण कुमार विवाद के बाद सुर्खियों में आई मरीना कुंवर हैं बेहद खुबसूरत, देखें उनकी कुछ दिलकश तस्वीरें

आपको बता दें कि सोनू निगम ने भूषण कुमार को धमकी देते हुए कहा था, "मरीना कुंवर याद है ना, वो क्यों बोली? वो क्यों बैकआउट की? याद है ना. मैं नहीं जानता, मीडिया सब जानता है. माफिया इसी तरह से काम करता है. उसका वीडियो मेरे पास पड़ा है. अब अगर तूने मेरे से पंगा लिया तो मैं ये सब अपने यूट्यूब चैनल पर दाल दूंगा."

ये भी पढ़ें: Sonu Nigam-Bhushan Kumar Controversy: सोनू निगम का Video देखने के बाद भूषण कुमार पर भड़के फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड कराया #UnsubscribeTSeries

इसके बाद से ही मरीना को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है और अब खुद एक्ट्रेस ने अगर आकर अपना रिएक्शन दिया है. फिलहाल भूषण कुमार की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).