CoronaVirus New Strain: भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 38
कोरोना वायरस (CoronaVirus) का कहर अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि इस वायरस के नए म्यूटेंट स्ट्रेन (CoronaVirus New Strain) को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है. चारो तरफ से लोगों में इस नए नए म्यूटेंट स्ट्रेन को लेकर खौफ बना हुआ है. ब्रिटेन, साउथ अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में इस नए म्यूटेंट स्ट्रेन से हाहाकार मचा हुआ है. इसी बीच अब इस कोरोना वायरस के नए म्यूटेंट स्ट्रेन ने भारत में दस्तक दे दी है. हेल्थ मिनिस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में अब तक इस नए म्यूटेंट स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्या 38 हो गई है. आपको बता दें कि कोरोना के नए म्यूटेंट स्ट्रेन को अधिक पसरने से रोकने के लिए सरकार अलर्ट है.