बॉलीवुड

Hrithik Roshan Photo: सेट पर लौटे ऋतिक रोशन ने शेयर की ये शानदार फोटो

पूरे लॉकडाउन के दौरान ऋतिक ने अपना समय अपने बच्चों और पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ बिताया. इस दौरान दोनों ने कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. लेकिन अब इस लंबे ब्रेक के बाद आखिरकार ऋतिक ने कम की शुरुआत कर दी है.

Hrithik Roshan Photo: सेट पर लौटे ऋतिक रोशन ने शेयर की ये शानदार फोटो
ऋतिक रोशन (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस के बाद हुए लॉकडाउन (Lockdown) ने लोगों की रफ़्तार पर ब्रेक लगाने का काम किया. इस दुआरण मानों जिंदगी थम से गई थी. लेकिन अब धीरे धीरे चीजें नार्मल की तरफ बढ़ रही हैं. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड भी खुद को संभालता दिखाई दे रहा है. ऐसे में तमाम सितारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है. बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी अब सेट पर कदम रख दिया है. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है है. दरअसल ऋतिक रोशन ने अपनी एक बेहद ही कूल फोटो शेयर की है. जिसमें  उनका लुक देखते ही बन रहा है.

ऋतिक रोशन इस फोटो में नेवी ब्लू टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. जबकि इसके साथ उन्होंने ग्रे कोट भी पहन रखा है. इस फोटो में ऋतिक का इंटेंस लुक देखते ही बन रहा है. इस फोटो के साथ ऋतिक ने लिखा ‘सेट पर लौट आया हूं.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

आपको बता दे कि पूरे लॉकडाउन के दौरान ऋतिक ने अपना समय अपने बच्चों और पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ बिताया. इस दौरान दोनों ने कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. लेकिन अब इस लंबे ब्रेक के बाद आखिरकार ऋतिक ने कम की शुरुआत कर दी है. ऋतिक आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे. जहां वो टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दिए थे. इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी. जबकि आने वाले दिनों में वो सैफ अली खान के साथ तमिल फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).