टीवी

Bigg Boss 14 Update: Rahul Mahajan हुए सलमान खान के शो से एलिमिनेट?

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर आई ताजा अपडेट के अनुसार, शो पर नजर आ रहे कंटेस्टेंट राहुल महाजन को घर से बेघर कर दिया गया है. पिछले हफ्ते एविक्शन के लिए राहुल महाजन, एजाज खान और अभिनव शुक्ला को नोमिनेट किया गया था. इसके बाद अब खबर आ रही है कि राहुल को इस हफ्ते एलिमिनेट कर दिया गया है.

Bigg Boss 14 Update: Rahul Mahajan हुए सलमान खान के शो से एलिमिनेट?
राहुल महाजन (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14 Update: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर आई ताजा अपडेट के अनुसार, शो पर नजर आ रहे कंटेस्टेंट राहुल महाजन को घर (Rahul Mahajan Eliminated) से बेघर कर दिया गया है. पिछले हफ्ते एविक्शन के लिए राहुल महाजन, एजाज खान और अभिनव शुक्ला को नोमिनेट किया गया था. इसके बाद अब खबर आ रही है कि राहुल को इस हफ्ते एलिमिनेट कर दिया गया है.

राहुल को लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें शो से जल्द ही बेघर किया जा सकता है. शो को लेकर गॉसिप्स शेयर करने वाले ट्विटर हैंडल द खबरी की मानें तो आज के एपिसोड में राहुल को घरवाले अलविदा कह देंगे. हालांकि इस खबर की फिलहाल अधिकारिक सूत्रों से पुष्टि नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: Sunny Leone, Monalisa और Surbhi Chandna, Salman Khan के शो में रंग जमाने पहुंचेंगे ये सेलिब्रिटीज (Watch Video)

बता दें कि शो के वीकेंड का वार एपिसोड को और भी मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स ने दर्शकों के लिए सरप्राइज भी प्लान किया है. साल 2021 का ये पहला वीकेंड का वार एपिसोड है और ऐसे में शो पर सनी लियोन, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा संग सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा भी नजर आएंगे.

यहां ये सभी कंटेस्टेंट्स घरवालों को रियलिटी से रूबरू कराएंगे तो वहीं ऑडियंस का भी भरपूर मनोरंजन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).