Tandav Trailer: सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया अब राजनीति पर करेंगे तांडव, दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
इसमें सैफ अली खान प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. लेकिन वो इकलौते नहीं है जो ये चाहत रखते हैं. डिंपल कपाड़िया भी इस कुर्सी पर नजर गड़ाए बैठे हैं. जबकि ट्रेलर में जीशान आयूब और सुनील ग्रोवर दमदार डायलॉग की बरसात करते दिखाई दे रहे हैं.
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अगली वेब सीरीज तांडव (Tandav) को जब से लुक सामने आया है तभी से इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है. इसकी कहानी पॉलिटिकल ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमती हैं. ऐसे में अब इसका दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसमें सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया के बीच जमकर टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों के बीच देश के अगले प्रधानमंत्री को लेकर पूरा ड्रामा चल रहा है फिल्म को अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट किया है.
बात करें ट्रेलर की तो इसमें सैफ अली खान प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. लेकिन वो इकलौते नहीं है जो ये चाहत रखते हैं. डिंपल कपाड़िया भी इस कुर्सी पर नजर गड़ाए बैठे हैं. जबकि ट्रेलर में जीशान आयूब और सुनील ग्रोवर दमदार डायलॉग की बरसात करते दिखाई दे रहे हैं. वैसे सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान आय्यूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी सहित अन्य कई अन्य दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी
आपको बता दे कि सैफ अली खान की ये वेब सीरीज 15 जनवरी से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद रहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

